{"_id":"69fee47a505f61b11109b080","slug":"video-grooms-uncle-dies-in-celebratory-firing-sp-city-preeti-singh-gives-information-about-the-case-2026-05-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"हर्ष फायरिंग में दूल्हे के चाचा की मौत, मामले की जानकारी देतीं एसपी सिटी प्रीति सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर्ष फायरिंग में दूल्हे के चाचा की मौत, मामले की जानकारी देतीं एसपी सिटी प्रीति सिंह
बड़ागांव के डिमरौनी गांव में शुक्रवार शाम दुल्हन को घर में उतारने की रस्म के दौरान हर्ष फायरिंग होने पर दूल्हे के चाचा महेश यादव (45) की मौत हो गई। दूल्हे का पिता डीजे पर डांस करता हुआ तमंचे से फायर कर रहा था। एक गोली वहां खड़े दूल्हे के चाचा के सीने में जा धंसी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। डिमरौनी निवासी गोपाल यादव के बेटे सजेंद्र की बृहस्पतिवार को शादी हुई। परिजनों के मुताबिक कानपुर देहात के राजापुर गांव में बरात गई थी। शुक्रवार देर शाम बरात गांव लौटी। दुल्हन को कार से उतारने की रस्म चल रही थी। डीजे एवं ढोल बज रहे थे। दूल्हे का पिता गोपाल डांस करते हुए तमंचे से फायर कर रहा था। कुछ लोगों ने उसे मना भी किया लेकिन वह माना नहीं। उसी दौरान फायर होने पर एक गोली उसके भाई महेश के सीने में जा धंसी। महेश खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ा। उसे खून से सना देख वहां चीख पुकार मच गई। परिजन ही उसे लेकर मेडिकल अस्पताल पहुंचे। कुछ देर में ही उसने दम तोड़ दिया। पुलिस भी पहुंच गई। महेश की मौत से परिवार में रोना-पिटना मच गया। परिवार में बेटा विक्रम एवं बेटी मुस्कान है। सीओ सदर रामवीर सिंह के मुताबिक आरोपी गोपाल को हिरासत में ले लिया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।