{"_id":"675fbb8c3f806e9dc501d4e9","slug":"the-second-lane-of-the-overbridge-will-be-opened-on-january-1-jhansi-news-c-11-1-jhs1033-454242-2024-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: एक जनवरी को खोल दी जाएगी ओवरब्रिज की दूसरी लेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: एक जनवरी को खोल दी जाएगी ओवरब्रिज की दूसरी लेन
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Updated Mon, 16 Dec 2024 11:03 AM IST
Link Copied
- अंतिम दौर में पहुंचा निर्माण कार्य, अभी एक ही ओर से गुजारे जा रहे हैं दोनों ओर के वाहन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। ग्वालियर रोड रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज की दूसरी लेन का निर्माण इस माह पूरा कर लिया जाएगा। एक जनवरी से इसे आवागमन के लिए खोल दिया जाएगा। उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम की ओर से ब्रिज निर्माण का काम तेजी से पूरा किया जा रहा है। यह दावा है सेतुु निगम के परियोजना प्रबंधक का।
ग्वालियर रोड रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज का निर्माण दिसंबर 2021 में शुरू किया गया था। मार्च 2023 में इसका निर्माण पूरा होना था। लेकिन, तय अवधि गुजरने के बाद भी काम पूरा नहीं हो पाया था। उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम और रेलवे के आपसी समन्वय के अभाव में काम लटक गया था। हालांकि, दो अक्तूबर 2023 को सेतु निगम ने इसकी एक लेन को आवागमन के लिए खोल दिया था। तब से दोनों तरफ से आने वाले वाहनों को एक ही लेन से गुजारा जा रहा है, जिससे हर समय दुर्घटना की आशंका बना रहती है।
खासतौर पर सर्दी में कोहरा छाने पर खतरा और भी बढ़ जाता है। लेकिन, यह स्थिति महज 15 दिन और रहने वाली है। सेतु निगम की ओर से ब्रिज का स्ट्रक्चर तैयार कर लिया गया है। मंगलवार से गाजियाबाद की कंपनी की ओर से ब्रिज पर लाइट लगाने का काम शुरू कर दिया जाएगा। इस बीच ब्रिज पर डामर की सड़क बिछा दी जाएगी। यह सभी काम 31 दिसंबर तक कर लिए जाएंगे। इसके बाद एक जनवरी से ब्रिज को आवागमन के लिए खोल दिया जाएगा।
---------------
ब्रिज के बड़े काम सभी पूरे हो गए हैं। छोटे काम बचे हैं, जो किए जा रहे हैं। एक जनवरी को ब्रिज की दूसरी लेन को आवागमन के लिए खोल दिया जाएगा। व्यूह कटर लगाने काम ब्रिज के खुल जाने के बाद कर लिया जाएगा। - एमएस चौहान, परियोजना प्रबंधक-सेमु निगम
----------------
ओवरब्रिज एक नजर में...
- 31 दिसंबर 2021 को रखी गई थी आधारशिला।
- 31 मार्च 2023 को काम होना था पूरा।
- 102 करोड़ रुपये की लागत से किया जा रहा है निर्माण।
- बुंदेलखंड का पहला धनुषाकार ढांचे वाला है ब्रिज।
- यातायात की आगामी 50 साल की जरूरतों को ध्यान में रखकर किया गया है निर्माण।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।