मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के झांसी आने का समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विरोध किया और पुलिस को गिरफ्तारी दी। इस दौरान समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने योगी सरकार मुर्दाबाद के नारे भी लगाए। दरअसल, विरोध करने वाले कार्यकर्ता सीएम से मुलाकात करना चाहते थे लेकिन जब उन्हें नहीं मिलने दिया गया तब उन्होंने हंगामा करना शुरु कर दिया। सभी कार्यकर्ता सीएम से मिलकर मांग करना चाहते थे कि बुंदेलखंड को सूखा घोषित किया जाए और बलात्कारियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए।
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण सोमावार को झांसी आईं। यहां एक जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ विरोधियों पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि अगर पिछली सरकारों ने सरकारों ने बुंदेलखंड के विकास पर यदि थोड़ा सा भी ध्यान दिया होता तो यहां के युवाओं को रोजगार की तलाश में पलायन नहीं करना होता। खुद सुनिए और क्या बोले सीएम योगी आदित्यनाथ।
झांसी में पूर्व ब्लॉक प्रमुख लेखपाल सिंह को पकड़ने के असफल एनकाउंटर के महज कुछ घंटो बाद ही एक ऑडियो क्लिप वायरल हो रहा है। इस ऑडियो क्लिप में लेखपाल सिंह और कोतवाल सुनीत कुमार के बीच की बातचीत है। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच फोन पर बातचीत एनकाउंटर के पहले हुई थी जिसमें लेखपाल सिंह एनकाउंटर से बचाने के लिए मदद मांग रहा है। इस ऑडियो क्लिप के सामने आने के बाद कोतवाल को फिलाहल सस्पेंड कर दिया गया है। सुनिए अपराधी और कोतवाल ने एनकाउंटर से पहले क्या बात की।
झांसी के मेयर रामतीर्थ सिंघल को उस समय एक अनचाही परिस्थिति का सामना करना पड़ा जब एक कार्यक्रम के दौरान कुछ औरतें और बच्चें हांथों में बाल्टियां और कैन लेकर उनके घेराव करने पहुंच गए। दरअसल ये सभी महिलाएं अपने इलाके में पानी की समस्या को लेकर नाराज थीं।
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने ललितपुर का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने जिले की 66 योजनाओं का लोकार्पण किया, इनकी लागत एक अरब दस करोड़ 70 लाख 18 हजार रुपये है।
झांसी में एक खेत में मरा हुआ तेंदुआ मिला। मरे हुए तेंदुए के मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मौके पर जुटी भीड़ ने वन विभाग को सूचित किया। वन विभाग की टीम ने तेंदुए के शव को कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम किया और आशंका जताई कि वाहन की भीषण टक्कर से तेंदुए की मौत हुई होगी।
झांसी के एक सरकारी स्कूल में बच्चों से मजदूरी करवाई जा रही है। इन बच्चों से साइकिल पर स्कूल के फर्नीचर उठवाए जा रहे हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
झांसी में रेलवे कर्मचारियों ने जमकर हंगामा किया। विवाद एक अधिकारी द्वारा सेक्शन इंजीनियर को थप्पड़ मारने से शुरू हुआ। क्या है पूरा मामला, देखिए।
मथुरा की लट्टमार होली तो देशभर में मशहूर है। लेकिन मथुरा से इतर एक और जगह है जहां पर लट्ठमार होली मनाई गई है। ये जगह है झांसी का गांव कंचनपुर। यहां पर परंपरागत तौर पर लट्ठमार होली मनाई जाती है इस बार भी मनाई गई है। चो चलिए आपको कंचनपुर की लट्ठमार होली दिखाते हैं।
झांसी पहुंचे बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडे ने कहा कि यशवंत सिन्हा अब आचरण के हिसाब से पार्टी के सीनियर नेता नहीं रहे। यह बात उन्होंने यशवंत सिन्हा के गैर राजनैतिक पार्टी बनाने की घोषणा पर किए सवाल पर कहीं।
झांसी में एक कार्यक्रम के दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त ओ पी रावत ने चुनाव के दौरान बूथ कैंप्चरिंग पर अपनी राय देते हुए कहा कि पहले बैलेट पेपर से चुनाव कराने में बूथ कैप्चरिंग की घटनाएं बहुत ज्यादा होती थीं लेकिन ईवीएम के आ जाने से चुनाव में निष्पक्ष होने लगे हैं।
झांसी की रानी के नगर में कुमार विश्वास ने देश राग गया। लक्ष्मीबाई की शान में कुमार विश्वास ने जब कविता पढ़ी तो सभी दर्शक झूम उठे। बता दें कि करीब 10 हजार से अधिक युवाओं ने विश्वास से विजय गान सुना।
झांसी में शादी की खुशियां उस वक्त गम में बदल गई जब देर रात तक लड़की के दरवाजे बारात नहीं पहुंची। लड़की पक्ष का आरोप है कि एक बार दहेज दिए जाने के बावजूद लड़के पक्ष ने बारातवाले दिन दोबारा दहेज की मांग की और दहेज नहीं दिए जाने पर बारात वापस लौट गई। लड़की पक्ष ने पुलिस को मामले की जानकारी दी है। आपको बता दें कि दूल्हा खुद यूपी पुलिस में सिपाही है।
झांसी में प्रॉपर्टी डीलर गुरजीत सिंह चावला और ट्रांसपोर्टर सिंह कैरियर के संचालक राजेंद्र सिंह चावला के यहां बुधवार को आयकर विभाग ने छापा मारा। इसके अलावा इनसे जुड़े पांच और लोगों के ठिकानों पर भी छापामारी की गई, जिसमें एक चार्टर्ड अकाउंटेंट भी शामिल है। छापेमारी झांसी समेत आयकर विभाग की कानपुर और आगरा की टीमों ने की। आयकर विभाग की इस कार्रवाई से झांसी के कारोबारियों में हड़कंप मच गया।
झांसी में किसान अपनी फसल ट्रैक्टर में भरकर मंडी की बजाए कलेक्ट्रेट पहुंच गए। पिछले एक हफ्ते से ये किसान अपनी दाल की फसल को बेचने की कोशिश कर रहे थे। लेकिन मंडी बंद कर दी गई। इसी के विरोध में वे फसल सहित कलेक्ट्रेट पहुंच गए। और प्रदर्शन करने लगे।
जिसके नाम से बुदेलखंड में लोग कांपते थे। जिसका नाम लेने से लोग डरा करते थे। जो आदमी कत्ल के जुर्म में लंबे समय तक जेल में रहा वहीं आज गांधी की राह पर है। गांधी की राह पर चलते हुए आज गली चौराहों में झाड़ू लगा रहा है, ट्रेन में शौचालय साफ कर रहा है। देखिए डकैत से गांधीवादी बने सुरेश सर्वोदय की कहानी।
लगातार विरोध के बावजूद फिल्म ‘पद्मावत’ रिलीज हो गई। डर के कारण कुछ सिनेमा घरों ने फिल्म लगाया ही नहीं जिन्होंने लगाया वहां प्रदर्शन करने वाले पहुंच गए। झाँसी में भी ऐसा ही कुछ हुआ। देखिए झाँसी में क्या हुआ...
यूपी में टोल प्लाजा पर मारपीट की घटना कोई नई बात नहीं है। झांसी में टोल टैक्स मांगने पर खुद को विधायक का रिश्तेदार बताया और टोल कर्मियों की पिटाई कर दी। हालांकि ये साफ नहीं है कि ये कौन लोग हैं। पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ऐसा कहा जाता है कि सनातन धर्म में महिलाओं को श्मशान जाने की इजाजत नहीं होती लेकिन झांसी में एक बेटी ने ऐसी मान्यताओं को झुठलाते हुए अपनी मां का अंतिम संस्कार किया।
एक ओर जहां सलमान खान की नई फिल्म ‘टाइगर जिंदा है’ बॉक्स ऑफिस में नए रिकॉर्ड की ओर बढ़ रही है वहीं देश के कई हिस्सों में फिल्म का विरोध भी हो रहा है। यूपी के झांसी में हिंदू संगठनों ने ‘टाइगर जिंदा है’ के खिलाफ नारेबाजी की और फिल्म हॉल से पोस्टर फाड़कर जला दिए। हिंदू संगठन एक्टर सलमान खान की ओर से वाल्मीकि समाज पर किए एक कमेंट के बाद भड़के हुए हैं।
झाँसी पहुंचे आईपीएल के चेयरमैन और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजीव शुक्ला ने कहा कि बीजेपी अब कमजोर हो रही है। कांग्रेस ने गुजरात में सेंध लगा दी है। आने वाले समय में राजस्थान, मध्यप्रदेश में विधानसभा के चुनाव होने है, जिसमें परिणाम कांग्रेस के पक्ष में ही आयेंगे।