{"_id":"6abcc51ee8b9cbdd8901184f","slug":"video-hapur-suspicious-death-of-a-six-month-pregnant-woman-in-pilkhuwa-2026-09-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"हापुड़: पिलखुवा में छह माह की गर्भवती महिला की संदिग्ध मौत, ससुराल पर हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हापुड़: पिलखुवा में छह माह की गर्भवती महिला की संदिग्ध मौत, ससुराल पर हत्या का आरोप
कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत गांव हावल में छह माह की गर्भवती महिला (28) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके पक्ष ने पति समेत ससुराल पक्ष पर दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर महिला की जान लेने का आरोप लगाया है।
मृतका के भाई राशिद ने बताया कि उसकी बहन रुबीना की शादी करीब चार वर्ष पहले हावल निवासी कासिम से हुई थी। शादी में करीब 17-18 लाख रुपये खर्च किए गए थे। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष अतिरिक्त दहेज की मांग कर रहा था। कार और कारोबार शुरू करने के लिए 10 लाख रुपये मांगे जाने का आरोप है। मांग पूरी नहीं होने पर महिला को प्रताड़ित करने और मारपीट करने की बात तहरीर में कही गई है।
मायका पक्ष का आरोप है कि 29 और 30 सितंबर की रात ससुराल पक्ष ने महिला की जान ले ली। महिला करीब छह माह की गर्भवती थी। मौत की सूचना मिलते ही मायके पक्ष में कोहराम मच गया। गुस्साएं परिजन कोतवाली पहुंचे और उन्होंने पुलिस से निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। पुलिस तहरीर में लगाए गए आरोपों, घटनास्थल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट समेत अन्य तथ्यों की जांच कर रही है। मौत की वास्तविक वजह जांच के बाद स्पष्ट होगी।
सीओ मुनीश चंद्र ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।