Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Hapur News
›
hapur District Magistrate and Superintendent of Police listened to public grievances On grievance redressal day
{"_id":"696b5d9fcf08bd8e3e04516f","slug":"video-hapur-district-magistrate-and-superintendent-of-police-listened-to-public-grievances-on-grievance-redressal-day-2026-01-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"समाधान दिवस में डीएम व एसपी ने सुनीं जनसमस्याएं, जल्द निस्तारण के दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समाधान दिवस में डीएम व एसपी ने सुनीं जनसमस्याएं, जल्द निस्तारण के दिए निर्देश
हापुड़ की गढ़मुक्तेश्वर तहसील परिसर में आयोजित समाधान दिवस में जिला अधिकारी अभिषेक पांडे और पुलिस अधीक्षक ज्ञानंजय सिंह ने पहुंचकर आमजन की समस्याएं सुनीं। इस दौरान बड़ी संख्या में फरियादी अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे और अधिकारियों के समक्ष अपनी बात रखी। समाधान दिवस में राजस्व, पुलिस, विकास, आपूर्ति, बिजली, जल निगम सहित विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतें दर्ज की गईं।
जिला अधिकारी अभिषेक पांडे ने सभी विभागीय अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जनसमस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। उन्होंने कहा कि समाधान दिवस का उद्देश्य केवल शिकायतें सुनना नहीं, बल्कि समयबद्ध, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करना है। लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई।
वहीं पुलिस अधीक्षक ज्ञानेंद्र सिंह ने पुलिस से जुड़े मामलों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित थाना प्रभारियों को निष्पक्ष जांच कर शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पीड़ित को न्याय दिलाना पुलिस की जिम्मेदारी है और किसी भी स्तर पर ढिलाई स्वीकार नहीं की जाएगी।
समाधान दिवस के दौरान अधिकारियों ने लंबित मामलों की समीक्षा भी की और जिन शिकायतों का तत्काल समाधान संभव नहीं था, उनके लिए समयसीमा निर्धारित कर जल्द निस्तारण के निर्देश दिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।