फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Businessman loses leg after being struck by a train; family alleges attempted robbery

Hapur News: ट्रेन की चपेट में आने से व्यापारी की पैर कटा, परिजनों ने लगाया लूट के प्रयास का आरोप

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
Businessman loses leg after being struck by a train; family alleges attempted robbery
पिलखुवा। शहर के रेलवे स्टेशन पर सोमवार देर रात कपड़ा व्यापारी संदिग्ध परिस्थितियों में ट्रेन की चपेट में आ गए। परिजनों का कहना है कि लूट का विरोध करने पर कुछ बदमाशों ने उन्हें चलती ट्रेन के सामने फेंक दिया। पद्मावती एक्सप्रेस की चपेट में आने से उनका दायां पैर टखने के नीचे से कट गया। हालांकि जीआरपी ने ट्रेन से उतरते समय हादसा होने की बात कही है।
विज्ञापन

शहर के गांधी बाजार निवासी मनीष गुप्ता (38) गांधी बाजार तिराहे के पास सोनू गारमेंट्स नाम से दुकान चलाते हैं। दुकान के ऊपर ही उनका मकान है। परिजनों के अनुसार सोमवार को बेचे गए माल का भुगतान लेने के लिए वे ट्रेन से दिल्ली गए थे। देर रात पद्मावती एक्सप्रेस से स्टेशन पर उतरते ही पीछे से आए कुछ लोगों ने उन्हें घेर लिया। आरोपियों ने उनसे रुपये छीनने की कोशिश की। विरोध करने पर जबरदस्ती करते हुए उन्हें रेलवे ट्रैक पर धक्का दे दिया। इसी दौरान ट्रेन की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद घायल व्यापारी को पहले जीएस अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर उन्हें दिल्ली के मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। व्यापारी रोजाना पिलखुवा से दिल्ली आना-जाना करते हैं।
विज्ञापन

इस संबंध में जीआरपी चौकी प्रभारी गजेंद्र का कहना है कि लूट जैसी कोई वारदात नहीं हुई। ट्रेन से उतरते समय यह हादसा हुआ। घायल को अस्पताल भिजवाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed