{"_id":"677d5d6403d52ec6a90e4039","slug":"500-divyang-pension-stop-hapur-news-c-135-1-hpr1005-118905-2025-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: जिले में 500 दिव्यांगों की रुकी पेंशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Tue, 07 Jan 2025 10:30 PM IST
Link Copied
हापुड़ । आधार कार्ड का प्रमाणीकरण (ई-रिक्शा) न होने से दिव्यांगों की पेंशन रुक गई है। जिले में 500 से अधिक दिव्यांगों को दूसरी और तीसरी किस्त नहीं मिल पा रही है। विभाग की ओर से एक हजार रुपये प्रतिमाह दिव्यांगों को पेंशन के रूप में दिए जाते हैं।
जनपद के चार ब्लॉक हापुड़, धौलाना, सिंभावली व गढ़मुक्तेश्वर के करीब 6,045 दिव्यांगों को शासन की ओर से हर माह पेंशन दी जाती है। पहले इन्हें पेंशन का भुगतान बैंक खाते के आधार पर होता था, लेकिन अब आधार कार्ड से सीधा खाते में धनराशि का भुगतान हो रहा है। इसके लिए पेंशनधारकों को हर साल विभाग में आधार कार्ड की फोटो कॉपी जमा करनी होगी। जिसका विभाग की ओर से प्रमाणीकरण करने के बाद भुगतान किया जाएगा, लेकिन बार-बार पत्र भेजने के बाद भी इन बकाया दिव्यांगों के आधार कार्ड का प्रमाणीकरण नहीं हो पा रहा है। जबकि, इन्हें दिसंबर माह तक का समय दिया गया था। जिसके बाद अब पेंशन पूरी तरह से रुक गई है। हालांकि, विभाग की ओर से प्रधानों और ग्राम पंचायत सहायकों के जरिए ई-केवाईसी कराए जाने का प्रयास किया जा रहा है।
मामले में जिला दिव्यांग जनशक्तीकरण अधिकारी ऋचा गुप्ता का कहना है कि आधार कार्ड का प्रमाणीकरण न होने के कारण पेंशन का भुगतान रोका गया है। शासन के यही आदेश हैं, इसी के आधार पर ही भुगतान हो सकता है।
----
चार चरणों में मिलती है पेंशन --
इन्हें अप्रैल, मई व जून में पहली, जुलाई, अगस्त व सितंबर में दूसरी और अक्तूबर, नवंबर व दिसंबर में तीसरी किस्त भेजी जाती है। इसके अलावा जनवरी, फरवरी व मार्च में चौथी किस्त मिलती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।