{"_id":"6ad76fa7ef03ca6bc509ff3e","slug":"video-video-gada-ma-ravanae-ka-ata-hata-ha-ramall-mathana-ma-gaja-jayashararama-2026-10-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: गोंडा में रावण का अंत होते ही रामलीला मैदान में गूंजा जयश्रीराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: गोंडा में रावण का अंत होते ही रामलीला मैदान में गूंजा जयश्रीराम
मालवीय नगर स्थित रामलीला मैदान में मंगलवार शाम छह बजे राम और रावण की सेनाएं आमने-सामने थीं। दोनों ओर से एक-दूसरे पर बाणों की बौछार हो रही थी। भगवान राम ने अपने तरकश से रावण पर कई बाण चलाए, लेकिन हर बार उसका सिर कटने के बाद फिर जुड़ जाता।
रावण की अट्टहास से मैदान गूंज उठता। इसी बीच विभीषण ने भगवान राम को रावण की नाभि में अमृत होने का रहस्य बताया। इसके बाद राम ने रावण की नाभि पर बाण चलाया। बाण लगते ही रावण धराशायी हो गया। इसके साथ ही पूरा रामलीला मैदान जयश्रीराम के जयकारों से गूंज उठा।
विजयदशमी के अवसर पर मंगलवार शाम रामलीला मैदान में रावण दहन का आयोजन किया गया। रावण के अंत के साथ ही लोगों ने असत्य पर सत्य की जीत का उत्सव मनाया। मैदान में मौजूद लोगों ने जयश्रीराम के जयकारे लगाकर माहौल को भक्तिमय बना दिया।
विजयदशमी का पर्व पंतनगर, धानेपुर, करनैलगंज सहित जिले के अन्य स्थानों पर भी उल्लास के साथ मनाया गया। जगह-जगह रामलीला के मंचन और रावण दहन के आयोजन हुए। लोगों ने भगवान राम के आदर्शों को याद करते हुए बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।