{"_id":"6a8c1b9cbbc5c8ab600f0c21","slug":"video-video-enaaaraecaema-ghatal-parava-vathhayaka-makasha-sharavasatava-ka-bhaii-ka-ghara-fara-vajalsa-ka-chhapa-2026-08-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: एनआरएचएम घोटाला : पूर्व विधायक मुकेश श्रीवास्तव के भाई के घर फिर विजिलेंस का छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: एनआरएचएम घोटाला : पूर्व विधायक मुकेश श्रीवास्तव के भाई के घर फिर विजिलेंस का छापा
गोंडा शहर के जानकीनगर स्थित बहराइच के पयागपुर से पूर्व विधायक मुकेश श्रीवास्तव के भाई अजय श्रीवास्तव के मकान पर सोमवार सुबह एक बार फिर अयोध्या विजिलेंस की टीम ने छापेमारी शुरू कर दी। तीन वाहनों से पहुंची आठ सदस्यीय टीम सुबह करीब आठ बजे से मकान के अंदर मौजूद है। कार्रवाई को पूरी तरह गोपनीय रखा जा रहा है और किसी भी बाहरी व्यक्ति को मकान के अंदर जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है।
विजिलेंस की यह कार्रवाई पूर्व विधायक मुकेश श्रीवास्तव और उनके भाई अजय श्रीवास्तव के खिलाफ दर्ज आय से अधिक संपत्ति से जुड़े मामलों तथा एनआरएचएम घोटाले की जांच के सिलसिले में बताई जा रही है। हालांकि छापेमारी कर रही टीम के किसी भी सदस्य ने मीडिया से कार्रवाई के संबंध में कोई जानकारी साझा नहीं की। टीम के सदस्य गोपनीयता का हवाला देकर बातचीत से बचते रहे।
20 अगस्त को भी हुई थी छापेमारी, मकान किया गया था सील
इससे पहले 20 अगस्त को भी अयोध्या विजिलेंस की टीम ने इसी मकान पर छापेमारी की थी। उस दौरान मकान को सील कर दिया गया था। साथ ही एक नोटिस चस्पा किया गया था, जिसमें एक सप्ताह के भीतर दोबारा कार्रवाई किए जाने की बात कही गई थी। इसी नोटिस के बाद सोमवार को विजिलेंस टीम फिर मकान पर पहुंची और जांच शुरू की। बताया जा रहा है कि पिछली कार्रवाई के दौरान टीम को करोड़ों रुपये की संपत्तियों से संबंधित दस्तावेज मिले थे। अब उन दस्तावेजों और अन्य अभिलेखों की जांच के लिए टीम दोबारा मकान के अंदर पहुंची है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।