{"_id":"6b04175b8fec716d9302e2cf","slug":"video-saryu-kamala-express-welcomed-at-mankapur-station-passengers-chanted-jai-shri-ram-slogans-2026-11-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"सरयू-कमला एक्सप्रेस का मनकापुर स्टेशन पर हुआ स्वागत, यात्रियों ने लगाए जय श्रीराम के नारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरयू-कमला एक्सप्रेस का मनकापुर स्टेशन पर हुआ स्वागत, यात्रियों ने लगाए जय श्रीराम के नारे
राम की नगरी अयोध्या से सीता माता की नगरी जनकपुरधाम (नेपाल) के लिए शुरू हुई सरयू-कमला एक्सप्रेस सोमवार दोपहर करीब 2:07 बजे गोंडा के मनकापुर रेलवे स्टेशन पहुंची। फूलों से सजी ट्रेन का स्टेशन पर यात्रियों ने स्वागत किया। इस दौरान जय श्रीराम के जयकारे गूंज उठे।
ट्रेन के पहुंचने पर यात्रियों में खासा उत्साह दिखा। यात्री रामकुमार नारद ने कहा कि यह उनका सौभाग्य है कि राम की नगरी से सीता माता की नगरी के लिए ट्रेन शुरू हो रही है। इससे बढ़कर और क्या उपलब्धि हो सकती है। सचिन सिंह ने भी इसे सुखद संयोग बताया। यात्रियों ने कहा कि यह ट्रेन दोनों धार्मिक और सांस्कृतिक स्थलों को जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।
रेल मंत्रालय ने भारत और नेपाल के संबंधों तथा साझा सांस्कृतिक विरासत को मजबूत करने के उद्देश्य से 15595/15596 जनकपुरधाम-अयोध्याधाम-जनकपुरधाम साप्ताहिक एक्सप्रेस को मंजूरी दी है। इसके शुभारंभ के लिए सोमवार को 04295 अयोध्याधाम-जनकपुरधाम उद्घाटन विशेष ट्रेन चलाई गई। यह ट्रेन अयोध्याधाम से दोपहर 12:30 बजे रवाना होकर मनकापुर 2:07 बजे पहुंची। यहां से बस्ती, गोरखपुर, नरकटियागंज, रक्सौल, सीतामढ़ी, मधुबनी और जयनगर होते हुए मंगलवार सुबह 10 बजे जनकपुरधाम पहुंचेगी।
वापसी में 24 नवंबर को 04296 जनकपुरधाम-अयोध्याधाम उद्घाटन विशेष ट्रेन जनकपुरधाम से दोपहर एक बजे रवाना होगी। यह बुधवार सुबह 5:55 बजे मनकापुर पहुंचेगी और सुबह 8:10 बजे अयोध्याधाम पहुंचेगी। ट्रेन में कुल 17 कोच लगाए गए हैं। इनमें सात शयनयान, तीन एसी तृतीय श्रेणी, तीन एसी तृतीय इकोनॉमी, दो एसी द्वितीय श्रेणी और दो अन्य कोच शामिल हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।