{"_id":"6af83e8e6a0349f55a0c4196","slug":"video-gada-taunahal-ma-15-sa-24-navabra-taka-khatha-oura-garamathayaga-paratharashana-16-sa-sarasa-mal-bha-2026-11-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"गोंडा: टाउनहाल में 15 से 24 नवंबर तक खादी और ग्रामोद्योग प्रदर्शनी, 16 से सरस मेला भी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोंडा: टाउनहाल में 15 से 24 नवंबर तक खादी और ग्रामोद्योग प्रदर्शनी, 16 से सरस मेला भी
गोंडा: गांधी पार्क स्थित टाउनहाल परिसर में 15 नवंबर से दो अलग-अलग मेले शुरू होंगे। खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड की ओर से 15 से 24 नवंबर तक मंडल स्तरीय खादी एवं ग्रामोद्योग प्रदर्शनी लगाई जाएगी। वहीं, 16 से 20 नवंबर तक पांच दिवसीय मंडल स्तरीय सरस मेले का आयोजन होगा। दोनों आयोजनों का उद्देश्य स्थानीय उत्पादों और ग्रामीण उद्यमियों को बाजार उपलब्ध कराना है। खादी एवं ग्रामोद्योग प्रदर्शनी में करीब 120 स्टॉल लगाए जाएंगे। इनमें गोंडा की खादी संस्थाओं और स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों के साथ आसपास के जिलों और दूसरे प्रदेशों के उद्यमियों के उत्पाद भी बिक्री के लिए उपलब्ध रहेंगे। सहारनपुर का फर्नीचर, फिरोजाबाद की चूड़ियां, बनारस की रेशमी साड़ियां, प्रतापगढ़ का आंवला, कश्मीर और भागलपुर के ऊनी कपड़े, शॉल व सदरी आकर्षण का केंद्र होंगे। प्रयागराज के जड़ी-बूटी और अन्य ग्रामोद्योग उत्पाद भी प्रदर्शनी में मिलेंगे।
वहीं, सरस मेले में गोंडा के अलावा बहराइच, बलरामपुर और श्रावस्ती के स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं अपने उत्पादों के साथ प्रतिभाग करेंगी। मंडल के प्रत्येक जिले के विकासखंडों से कम से कम दो स्वयं सहायता समूहों की भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। मेले का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं के बनाए उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराना और उनके आर्थिक स्वावलंबन को बढ़ावा देना है। खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के परिक्षेत्रीय ग्रामोद्योग अधिकारी अजय कुमार सिंह ने बताया कि प्रदर्शनी में स्थानीय उत्पादों के साथ विभिन्न प्रदेशों के उद्यमियों को भी अवसर दिया गया है। सरस मेले के आयोजन से स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को भी अपने उत्पादों की बिक्री का मंच मिलेगा। दोनों आयोजनों से परिसर में दस दिनों तक खरीदारी और ग्रामीण उत्पादों की विविधता देखने को मिलेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।