{"_id":"6afed60e4842dd0ab00ceb56","slug":"video-gada-makhayamatara-ka-sabhavata-thara-ka-lkara-jayaparabha-garama-ma-tayaraya-taja-2026-11-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"गोंडा: मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को लेकर जयप्रभा ग्राम में तैयारियां तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोंडा: मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को लेकर जयप्रभा ग्राम में तैयारियां तेज
गोंडा: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 20 नवंबर को संभावित दौरे को लेकर इटियाथोक के जयप्रभा ग्राम में तैयारियां तेज हो गई हैं। बृहस्पतिवार को आयुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल ने डीआईजी अशोक कुमार शुक्ला, जिलाधिकारी रमेश रंजन, पुलिस अधीक्षक अभिषेक और सीडीओ दयानंद प्रसाद के साथ कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने व्यवस्थाओं का जायजा लेकर तैयारियों की समीक्षा की।
निरीक्षण के दौरान मंच, बैठक व्यवस्था, साफ-सफाई, आवागमन और सुरक्षा इंतजामों को लेकर जानकारी ली गई। इसके बाद जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर कार्यक्रम की तैयारियों की रूपरेखा पर चर्चा की। अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपते हुए व्यवस्थाएं समय से पूरी करने और आपसी समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए गए।
मुख्यमंत्री के संभावित आगमन को देखते हुए प्रशासनिक और पुलिस महकमा तैयारियों में जुटा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।