{"_id":"6766b50ecac435c9fe0b0adc","slug":"video-gada-ma-tha-palya-ma-16-kathara-para-haga-pasaesa-ka-parakashha-daema-na-parakha-vayavasathae","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : गोंडा में दो पालियों में 16 केंद्रों पर होगी पीसीएस की परीक्षा, डीएम ने परखी व्यवस्थाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : गोंडा में दो पालियों में 16 केंद्रों पर होगी पीसीएस की परीक्षा, डीएम ने परखी व्यवस्थाएं
गोंडा में रविवार को 16 केंद्रों पर उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की पीसीएस-प्री परीक्षा होगी। 6720 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। जिलाधिकारी नेहा शर्मा व पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्था को परखा। उन्होंने सभी केंद्रों पर सुरक्षा और निगरानी के कड़े इंतजाम का निर्देश दिया। जिले में एलबीएस पीजी कॉलेज मुख्य परिसर और विज्ञान परिसर, राजकीय पॉलीटेक्निक, जीआईसी, जीजीआईसी, जिगर मेमोरियल इंटर कॉलेज, स्वामी विवेकानंद, सरयू प्रसाद कन्या पाठशाला, टॉमसन इंटर कॉलेज, एपी इंटर कॉलेज मनकापुर, राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय, राजेंद्र नाथ लाहिड़ी विद्यालय डुमरियाडीह, एमडीबीएस इंटर कॉलेज बेलसर, भैया राघव राम स्मारक इंटर कॉलेज, गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज, कस्तूरबा बालिका इंटर कॉलेज रेलवे कालोनी को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। जहां मुकम्मल इंतजाम किया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।