{"_id":"6af7553388751059560e0f74","slug":"lbs-pg-college-team-emerges-champion-in-womens-basketball-gonda-news-c-100-1-slko1028-169781-2026-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: महिला बास्केटबॉल में एलबीएस पीजी कॉलेज की टीम चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: महिला बास्केटबॉल में एलबीएस पीजी कॉलेज की टीम चैंपियन
Fri, 13 Nov 2026 11:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Fri, 13 Nov 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
ट्रॉफी के साथ एलबीएस पीजी कॉलेज की वॉलीबाल खिलाड़ी। स्रोत: सोशल मीडिया
गोंडा। लाल बहादुर शास्त्री पीजी कॉलेज की महिला बास्केटबॉल टीम ने अंतर महाविद्यालयीय महिला बास्केटबॉल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम कर लिया। फाइनल मुकाबले में टीम ने डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय की टीम को 13 अंकों से पराजित किया। प्रतियोगिता का आयोजन बीएनकेबी महाविद्यालय अंबेडकरनगर में किया गया था।
प्रतियोगिता के नॉकआउट मुकाबले में शास्त्री कॉलेज की टीम ने मेजबान बीएनकेबी महाविद्यालय की टीम को 18 अंकों से हराकर फाइनल में जगह बनाई। इसके बाद खिताबी मुकाबले में अवध विश्वविद्यालय की टीम को शिकस्त देकर ट्रॉफी पर कब्जा किया। टीम की कप्तान अंशिका सिंह के नेतृत्व में स्मिता श्रीवास्तव, पलक, रिमझिम और अंशिका भास्कर ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। टीम की जीत पर महाविद्यालय प्रबंध समिति की उपाध्यक्ष वर्षा सिंह, सचिव उमेश शाह, प्रभारी प्राचार्य प्रो. जितेंद्र सिंह, प्रो. संदीप कुमार श्रीवास्तव, प्रो. अरविंद शर्मा और डॉ. रेखा शर्मा ने खिलाड़ियों को बधाई दी।