Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Lord Rama was born for the establishment of dharma

Gonda News: धर्म की स्थापना के लिए हुआ भगवान राम का जन्म

Fri, 13 Nov 2026 11:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 13 Nov 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
Lord Rama was born for the establishment of dharma
मनकापुर। पंचायती मंदिर परिसर में आयोजित श्रीरामलीला महोत्सव में बृहस्पतिवार को भगवान श्रीराम के अवतार का मंचन किया गया। कलाकारों ने रावण के अत्याचारों से परेशान देवताओं और ऋषि-मुनियों की प्रार्थना तथा भगवान विष्णु के श्रीराम रूप में अवतार लेने का प्रसंग प्रस्तुत किया। श्रीराम जन्म के दौरान ‘भए प्रकटकृपाला दीन दयाला’ की स्तुति से पंडाल गूंज उठा। श्रीराम जानकी आदर्श रामलीला मंडल अयोध्याधाम के कलाकारों ने मर्यादा, सत्य और कर्तव्य का संदेश दिया। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष दुर्गेश सोनी, सर्वेश भट्ट, अजय जायसवाल आदि लोग मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन

जीवन के उद्देश्य का मार्ग दिखाती है भागवत कथा
मसकनवा। क्षेत्र के सैदनपुर गांव में बृहस्पतिवार को श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। कथावाचक गोपाल स्वामी गर्गवंशी ने भागवत महापुराण की महिमा बताते हुए कहा कि यह मनुष्य को धर्म, भक्ति, सत्कर्म और आत्मकल्याण का मार्ग दिखाती है। उन्होंने गोकर्ण और धुंधकारी का प्रसंग सुनाते हुए भागवत कथा श्रवण की महत्ता बताई। इस मौके पर दिनेश चंद्र द्विवेदी, गीता देवी, सुरेश द्विवेदी आदि श्रद्धालु मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन

मां लक्ष्मी की गोदभराई में उमड़े श्रद्धालु
पसका। परसपुर के चौक बाजार स्थित शंकर मंदिर धर्मशाला में आयोजित सात दिवसीय नवयुवक लक्ष्मी पूजा महोत्सव के तहत बृहस्पतिवार को मां लक्ष्मी की गोदभराई का कार्यक्रम हुआ। महिलाओं और श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजन किया। समिति अध्यक्ष रामलखन यज्ञसैनी ने बताया कि शनिवार को शोभायात्रा निकालकर मां लक्ष्मी की प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा। इस मौके पर आशीष, ज्ञानेश, आशुतोष, कृष्णा आदि लोग मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed