{"_id":"6aba24fd695b948ba60d58c2","slug":"video-gada-ma-jal-karagara-ma-narathathha-btha-ka-mata-gharaval-na-saugdhaka-para-shava-rakhakara-kaya-paratharashana-2026-09-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"गोंडा में जिला कारागार में निरुद्ध बंदी की मौत, घरवालों ने सड़क पर शव रखकर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोंडा में जिला कारागार में निरुद्ध बंदी की मौत, घरवालों ने सड़क पर शव रखकर किया प्रदर्शन
यूपी के गोंडा में जिला कारागार में निरुद्ध बंदी की शनिवार को लखनऊ मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान मौत हो गई। रविवार देर शाम शव गांव पहुंचने के बाद सोमवार को परिजनों ने जेल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा शुरू कर दिया। उन्होंने दुबहा बाजार-नरायनपुर कला संपर्क मार्ग पर शव रखकर प्रदर्शन किया।
जेल में बंदी रामगणेश पाल की मौत हुई है। वह कटरा बाजार के भगहरिया पूरे मितई के रहने वाला था। परिजनों के मुताबिक, जेल में तबीयत खराब होने पर रामगणेश को पहले जिला अस्पताल लाया गया था। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें लखनऊ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां उपचार के दौरान मौत हो गई। मौत के कारणों और जेल में इलाज के दौरान हुई प्रक्रिया की जांच की मांग को लेकर परिजनों ने प्रदर्शन किया।
सूचना पर कौड़िया थानाध्यक्ष शशि कुमार राणा और कटरा बाजार थानाध्यक्ष अजय कुमार तिवारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों को समझाने का प्रयास किया। थानाध्यक्ष कौड़िया ने बताया कि रामगणेश के खिलाफ वर्ष 2019 में रिपोर्ट दर्ज हुई थी। वह करीब तीन महीने पहले जेल गया था। वहीं, कटरा बाजार के पूर्व सपा विधायक बैजनाथ दुबे ने भी मौके पर पहुंचकर जानकारी ली।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।