फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Knee-deep water in schools; teachers to conduct classes at other schools

Gonda News: स्कूलों में घुटनों तक पानी, दूसरे विद्यालयों में पढ़ाएंगे शिक्षक

Mon, 28 Sep 2026 11:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Mon, 28 Sep 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
Knee-deep water in schools; teachers to conduct classes at other schools
प्राथमिक विद्यालय दिनारी द्वितीय में भरा पानी व रुपईडीह में गिरा पेड़। - संवाद
गोंडा। लगातार बारिश और तेज हवा से जिले में स्कूलों से लेकर खेतों तक नुकसान हुआ है। कई परिषदीय विद्यालयों के परिसर और रास्तों में जलभराव होने से पढ़ाई प्रभावित है। करनैलगंज के दिनारी प्राथमिक विद्यालय में घुटनों तक पानी भरा है। सकरौरा, कचनापुर, रेक्सड़िया और मुंडेरवा के विद्यालय भी जलभराव की चपेट में हैं। बीईओ सुशील कुमार सिंह ने बताया कि स्थिति सामान्य होने तक इन विद्यालयों के बच्चों को पास के दूसरे स्कूलों में पढ़ाने की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन

हलधरमऊ के कंपोजिट विद्यालय नहवा परसौरा, रेरुवा, धोबहाराय, उच्च प्राथमिक विद्यालय परसा गोंड़री, प्राथमिक विद्यालय पहाड़ापुर प्रथम और कोचा कासिमपुर प्रथम की चारदीवारी व शौचालय क्षतिग्रस्त हुए हैं। बीईओ सीमा पांडेय ने बताया कि नुकसान की रिपोर्ट मांगी गई है और खतरे वाले स्थानों पर सुरक्षा के उपाय किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

माधोपुर क्षेत्र में कटुवानाला, बसई चितई, चांईपुरवा और भरथा इटहिया के स्कूलों की चहारदीवारी पेड़ गिरने से क्षतिग्रस्त हुई है। टेढ़ी गांव में कूड़ाघर का टिनशेड भी तेज हवा में उड़ गया। रुपईडीह के कंपोजिट विद्यालय भटपुरवा और प्राथमिक विद्यालय कौड़िया द्वितीय में पेड़ गिरने से चारदीवारी, शौचालय, हैंडपंप व पानी की टंकी क्षतिग्रस्त हुई है। इटियाथोक के ज्वालापुरवा, उजारपुरवा और बेंदुली प्राथमिक विद्यालयों के परिसर सोमवार को भी पानी से घिरे रहे। बीईओ गीतांजलि ने प्रभावित विद्यालयों से क्षति की रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

धान, केला और मक्के की फसल को नुकसान
खरगूपुर में खेतों में पानी भरने से धान की फसल जलमग्न है। रामकुमार, पंकज, गोविंद के अनुसार अधिक पानी से फसल को नुकसान की आशंका है। पसका क्षेत्र के त्योरासी में केले और मक्के की फसल भी प्रभावित हुई है। कटरा बाजार, दुबहा बाजार, मनकापुर, मोतीगंज, वजीरगंज, तरबगंज, बेलसर, उमरी बेगमगंज और नवाबगंज समेत कई क्षेत्रों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित है।
पेड़ गिरने से मकान क्षतिग्रस्त
मनकापुर। ज्ञानीपुर रामप्रसाद गांव में रविवार रात नीम का पेड़ करीमउल्ला के मकान पर गिर गया। मकान क्षतिग्रस्त होने पर राजस्व टीम ने नुकसान का आकलन किया। तहसीलदार पीपी गिरि ने बताया कि रिपोर्ट के आधार पर पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दी जाएगी।

84 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजे की मांग
करनैलगंज। कांग्रेस नेता त्रिलोकी नाथ तिवारी समेत अधिवक्ताओं ने एसडीएम को ज्ञापन देकर बारिश और आंधी से फसलों को हुए नुकसान के एवज में 84 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा देने की मांग की है।

प्राथमिक विद्यालय दिनारी द्वितीय में भरा पानी व रुपईडीह में गिरा पेड़। - संवाद

प्राथमिक विद्यालय दिनारी द्वितीय में भरा पानी व रुपईडीह में गिरा पेड़। - संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed