फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   The message of service to the nation resonated on Bhagat Singh's birth anniversary

Gonda News: भगत सिंह की जयंती पर गूंजा राष्ट्र सेवा का संदेश

Mon, 28 Sep 2026 11:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Mon, 28 Sep 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
The message of service to the nation resonated on Bhagat Singh's birth anniversary
 शहीदे आजम सरदार भगत सिंह इंटर कॉलेज परिसर में भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते आम आदमी प
गोंडा। शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह की जयंती पर सोमवार को जिले में विविध आयोजन हुए। राजनीतिक और सामाजिक संगठनों ने उनके चित्र व प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। वक्ताओं ने भगत सिंह के त्याग, साहस और देश के प्रति समर्पण को याद करते हुए उनके विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संगठन की ओर से दुखहरण नाथ मंदिर के समीप मोहित टंडन के आवास पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। संगठन अध्यक्ष राजेश श्रीवास्तव की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में वक्ताओं ने भगत सिंह के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला। इस दौरान आलोक चतुर्वेदी, पूरनलाल कौशल, कैलाशनाथ गुप्ता, शकील खां, ओमप्रकाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भगत सिंह इंटर कॉलेज परिसर स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। जिलाध्यक्ष अजय कुमार मिश्र उर्फ अज्जू पंडित ने कहा कि भगत सिंह युवाओं के लिए साहस, त्याग और राष्ट्रसेवा की प्रेरणा हैं। डॉ. आरके सिंह, पुष्पा शर्मा, श्यामू वाल्मीकि, मंजू जायसवाल, अर्जुन चौबे, देवेश शरण पांडेय, अजय प्रभाकर, राकेश कुमार, एसएस उर्फ माइकल, कर्ताराम यादव आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस भवन में शहर अध्यक्ष शाहिद अली कुरैशी के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने भगत सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। उनके त्याग और बलिदान को याद किया गया। इस मौके पर शिवकुमार दुबे, प्रमोद मिश्र, जलील खान, अनीश नाना, सुकई भारती आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed