फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Skills and self-reliance are essential for a career path

Gonda News: कॅरिअर की राह में कौशल और आत्मनिर्भरता जरूरी

Mon, 28 Sep 2026 11:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Mon, 28 Sep 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
Skills and self-reliance are essential for a career path
एलबीएस पीजी कॉलेज में विद्या​र्थियों को जानकारी देतीं नीमिषा गोयल व मौजूद लोग। संवाद
गोंडा। लाल बहादुर शास्त्री पीजी कॉलेज के ललिता शास्त्री सभागार में सोमवार को बीकॉम और बीबीए के छात्र-छात्राओं के लिए कॅरिअर ओरिएंटेशन एंड काउंसिलिंग सेशन आयोजित किया गया। आईक्यूएसी और कॅरिअर काउंसलिंग सेल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों को कॅरिअर की संभावनाओं, रोजगार के अवसर और कौशल विकास की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

मुख्य वक्ता कॅरिअर कोच एवं उद्यमी नीमिषा गोयल ने कहा कि देश के विकास के लिए युवाओं का आत्मनिर्भर होना जरूरी है। उन्होंने कॉमर्स के क्षेत्र में कॅरिअर की संभावनाओं और कॉर्पोरेट क्षेत्र में रोजगार के अवसरों की जानकारी देते हुए सफलता के लिए जरूरी रणनीति बताईं। विद्यार्थियों को लक्ष्य तय कर उसके अनुरूप कौशल विकसित करने और बदलते रोजगार बाजार के अनुसार खुद को तैयार करने की सलाह दी।
विज्ञापन

प्रभारी प्राचार्य प्रो. जितेंद्र सिंह ने कहा कि विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर प्रयास करते रहना चाहिए। सफलता के लिए सकारात्मक दृष्टिकोण, आत्मविश्वास, लगन और धैर्य जरूरी है। एसबीआई के प्रतिनिधि ने बैंकिंग क्षेत्र की कार्यप्रणाली, रोजगार के अवसर और वित्तीय प्रबंधन की व्यावहारिक जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. माला सिंह, डॉ. शैलजा सिंह, डॉ. रेखा शर्मा, डॉ. स्मृति शिशिर, डॉ. शिशिर त्रिपाठी, प्रो. अरविंद कुमार शर्मा आदि शिक्षक मौजूद रहे। विद्यार्थियों ने विशेषज्ञों से संवाद कर कॅरिअर से जुड़े सवालों के जवाब प्राप्त किए।

एलबीएस पीजी कॉलेज में विद्यार्थियों को जानकारी देतीं नीमिषा गोयल व मौजूद लोग। संवाद

एलबीएस पीजी कॉलेज में विद्यार्थियों को जानकारी देतीं नीमिषा गोयल व मौजूद लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed