{"_id":"6a9e94fd615571c3870c1f74","slug":"video-gada-hara-maha-500-rapaya-ka-vasal-ka-aarapa-sadapao-ka-khalfa-aaganabugdha-karayakaratao-ka-hall-2026-09-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"गोंडा: हर माह 500 रुपये की वसूली का आरोप, सीडीपीओ के खिलाफ आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का हल्ला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोंडा: हर माह 500 रुपये की वसूली का आरोप, सीडीपीओ के खिलाफ आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का हल्ला
गोंडा: रुपईडीह बाल विकास परियोजना में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से कथित वसूली का मामला सोमवार को कलेक्ट्रेट पहुंच गया। सीडीपीओ अंजना झा पर हर कार्यकर्ता से हर माह 500 रुपये मांगने और रकम न देने पर केंद्र की जांच कराने व सेवा समाप्त करने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट के टिनशेड में धरना दिया। जिलाध्यक्ष कुसुम तिवारी की अगुवाई में प्रदर्शन कर कार्यकर्ताओं ने सीडीपीओ को तत्काल हटाने की मांग की।
जिलाध्यक्ष ने आरोप लगाया कि मनमानी वसूली के लिए कार्यकर्ताओं पर दबाव बनाया जा रहा है। उच्चाधिकारियों तक पैसा पहुंचाने के नाम पर भी रकम मांगी जाती है। कार्यकर्ताओं ने बताया कि मामले की शिकायत जिला कार्यक्रम अधिकारी संजय कुमार से की गई, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई।
कार्यकर्ताओं का यह भी आरोप है कि अंजना झा करीब तीन वर्षों से जिले में तैनात हैं। इटियाथोक में तैनाती के दौरान भी उन पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए गए थे। कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि शिकायतों पर कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को गांव-गांव तक ले जाया जाएगा।
धरने में मंजू वर्मा, पूनम देवी, शिव कुमारी, संजू देवी मौर्य, रेशमा वर्मा, सावित्री देवी, सुशीला यादव और अर्जना शुक्ला समेत बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मौजूद रहीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।