{"_id":"6b0177000126d04d7507fa6e","slug":"video-blos-remained-seated-at-booths-throughout-day-in-gonda-dm-ramesh-ranjan-inspected-2026-11-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"गोंडा में बूथों पर दिनभर बैठे रहे बीएलओ, डीएम रमेश रंजन ने किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोंडा में बूथों पर दिनभर बैठे रहे बीएलओ, डीएम रमेश रंजन ने किया निरीक्षण
गोंडा में मतदेय स्थलों के पुनर्गठन के बाद मतदाता सूची को दुरुस्त करने के लिए रविवार को विशेष अभियान चलाया गया। बूथों पर बीएलओ बैठकर मतदाताओं के आवेदन लेते रहे। जिला निर्वाचन अधिकारी डीएम रमेश रंजन ने जूनियर हाईस्कूल रामापुर तरबगंज समेत विभिन्न बूथों का निरीक्षण कर अभियान की स्थिति देखी। उन्होंने बीएलओ से प्राप्त आवेदनों और मतदाता सूची पुनरीक्षण की प्रगति की जानकारी ली।
मेवातियान निवासी शहबाज अली ने बताया कि उनका नाम दो जगह पंजीकृत था। एसआईआर प्रक्रिया में भाग नहीं लेने के कारण दोनों जगह से नाम कट गया। जानकारी होने पर उन्होंने बीएलओ से संपर्क किया। एलबीएस पीजी कॉलेज में विशेष अभियान के दौरान बीएलओ ने उनसे आवेदन लेकर नाम जुड़वाने का भरोसा दिया।
इसी तरह जीआईसी मतदेय स्थल पर भी लोगों ने नाम जोड़ने और संशोधन के लिए आवेदन किए। यहां बीएलओ फिरोज अहमद, कंचनलता और सीता गौतम समेत अन्य मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।