{"_id":"6a89771ecac091c1a30219f9","slug":"video-truck-drivers-throat-slit-200-meters-from-his-home-in-ghazipur-2026-08-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"गाजीपुर में घर से 200 मीटर दूर ट्रक चालक की गला रेतकर हत्या ;video","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजीपुर में घर से 200 मीटर दूर ट्रक चालक की गला रेतकर हत्या ;video
गाजीपुर जिले के बरेसर थाना क्षेत्र के सिपाह गांव में घर से 200 मीटर दूर नहर के पास ट्रक चालक की हत्या कर दी गई। आरोपियों ने शुक्रवार की रात में गला रेतकर चालक को मौत के घाट उतार दिया। शनिवार की सुबह पांच बजे पुलिस मौके पर पहुंची। नाराज परिजनों और ग्रामीणों ने शव को पुलिस के कब्जे में नहीं दिया। सीओ सुधाकर पांडेय और कासिमाबाद एसडीएम संजय कुमार कुशवाहा के समझाने-बुझाने पर सुबह 9.40 बजे पुलिस शव उठाने में सफल हो पाई। सिपाह निवासी प्रदीप राजभर ने बताया कि शुक्रवार की शाम भाई प्रमोद राजभर (25) जहूराबाद सब्जी लेने के लिए बाजार गए थे। रात 8 बजे वापस लौटे और घर में सब्जी देकर फिर बाहर चले गए। काफी देर तक घर नहीं आए तो परिजन रात 10 से 11 बजे की बीच फोन करना शुरू किया लेकिन बंद आ रहा था। परिजन जब खोजने निकले तो घर से महज 200 मीटर की दूरी पर प्रमोद राजभर मृत पड़े हुए थे। उनके गर्दन पर गहरे जख्मों के निशान थे। मुहम्मदाबाद क्षेत्राधिकारी सुधाकर पांडेय ने बताया कि पिता रविन्द्र राजभर की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।