फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Ancestral land sold by falsely portraying

Ghazipur News: मृत को अविवाहित दिखाकर पैतृक भूमि बैनामा, सात पर प्राथमिकी

Thu, 29 Oct 2026 01:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
Ancestral land sold by falsely portraying
गंगौली। कासिमाबाद तहसील क्षेत्र के सनेहुआ गांव में मृत व्यक्ति को अविवाहित दर्शाकर पैतृक भूमि हड़पने का मामला सामने आया है। कानपुर निवासी विधवा मंजू शर्मा ने ससुराल पक्ष पर धोखाधड़ी और जातिसूचक अपमान का आरोप लगाया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई है। मंजू शर्मा के पति जितेंद्र कुमार शर्मा की वर्ष 2015 में मृत्यु हो गई थी। आरोप है कि जेठ सुरेंद्र शर्मा और हरेंद्र कुमार शर्मा ने जितेंद्र को अविवाहित दर्शाते हुए फर्जी शपथपत्र व पारिवारिक सदस्यता प्रमाणपत्र बनवाए। इसके आधार पर ससुर मुन्नी प्रसाद की पैतृक कृषि भूमि में जितेंद्र का एक तिहाई हिस्सा हड़प लिया गया। आरोपियों ने फर्जी दस्तावेज से राजस्व अभिलेखों में नाम दर्ज कराकर जमीन का क्रय-विक्रय किया और आर्थिक लाभ प्राप्त किया। 30 नवंबर 2021 को एक भूखंड का बैनामा भी कराया गया।
विज्ञापन

शिकायत और जांच
सुरेंद्र शर्मा की वर्ष 2020 में मृत्यु के बाद उनकी पत्नी और बेटों ने भी गलत शपथपत्र से जमीन अपने नाम दर्ज कराई। मंजू शर्मा को इस धोखाधड़ी की जानकारी नौ सितंबर 2026 को रिश्तेदारों से मिली। उन्होंने अपनी नाबालिग पुत्री हर्षिता शर्मा के माध्यम से प्रार्थनापत्र दिया। कासिमाबाद कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार त्रिपाठी ने हरेंद्र कुमार, कृपाशंकर, ममता, सरोज शर्मा, प्रवीण शर्मा, रजत कुमार शर्मा और रामबदन चौहान सहित सात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज होने की पुष्टि की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed