{"_id":"6a95a1cc2c1ccee87d0474d3","slug":"video-demand-to-withdraw-fir-against-rahul-gandhi-memorandum-sent-to-the-president-2026-08-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"राहुल गांधी पर दर्ज प्राथमिकी वापस लेने की मांग, राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहुल गांधी पर दर्ज प्राथमिकी वापस लेने की मांग, राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन; VIDEO
सुभाष गुप्ता
Updated Mon, 31 Aug 2026 09:16 PM IST
Link Copied
राहुल गांधी के खिलाफ उत्तराखंड के हल्द्वानी में दर्ज प्राथमिकी को वापस लेने की मांग को लेकर सोमवार को सरजू पांडेय पार्क में प्रदर्शन किया। इसके बाद जिला और शहर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से भेजा गया। कांग्रेस नेताओं ने प्राथमिकी को राजनीतिक प्रतिशोध की कार्रवाई बताते हुए मामले की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की। ज्ञापन के माध्यम से कांग्रेस नेताओं ने राष्ट्रपति से मामले में हस्तक्षेप करते हुए प्राथमिकी वापस कराने के लिए आवश्यक निर्देश देने की मांग की।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनील राम ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने हल्द्वानी में भाजपा समर्थित एवं आरएसएस से जुड़े लोगों की गतिविधियों और कथित संविधान अपमान के मामले में सवाल उठाते हुए निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की थी। इसके बाद संबंधित लोगों पर कार्रवाई करने के बजाय उत्तराखंड पुलिस ने भाजपा सरकार के दबाव में राहुल गांधी के खिलाफ हल्द्वानी सिटी कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कर ली।
शहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा ने कहा कि सरकार की गलत नीतियों पर सवाल उठाने वालों के खिलाफ मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस विपक्ष की आवाज दबाने की कोशिश को सफल नहीं होने देगी। इस अवसर पर रविकांत राय,अजय सिंह,बटुक मिश्रा, जनक कुशवाहा, अजय कुमार श्रीवास्तव, राजीव कुमार सिंह, मंसूर जैदी, आशुतोष गुप्ता, महबूब निशा, धर्मेंद्र कुमार, रईस अहमद, आलोक यादव, रमेश चंद्र गुप्ता, ताहिर अब्बासी, राहुल सिंह, पारस उपाध्याय, शंभू कुशवाहा, राजेश उपाध्याय और राघवेंद्र चतुर्वेदी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।