Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Firozabad News
›
The 'Pichhika Parivartan Mahotsav' (ceremony for the exchange of the ritual whisk) of a Jain monk, celebrated with a ceremonial procession.
{"_id":"6afaa7fd4aaed5232e0a8b3c","slug":"video-the-pichhika-parivartan-mahotsav-ceremony-for-the-exchange-of-the-ritual-whisk-of-a-jain-monk-celebrated-with-a-ceremonial-procession-2026-11-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: शोभायात्रा के मनाया हुआ जैनमुनि का पिच्छिका परिवर्तन महोत्सव।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: शोभायात्रा के मनाया हुआ जैनमुनि का पिच्छिका परिवर्तन महोत्सव।
टूंडला। नगर के शांतिनाथ जैन मंदिर में ससंघ पधारे जैनमुनि का पिच्छिका परिवर्तन महोत्सव रविवार को शहर में पूरी श्रद्धा, भक्ति और भव्य धर्म प्रभावना के साथ आयोजित किया गया। इस अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें जैन समाज के श्रद्धालुओं ने पूरी भक्तिभाव से प्रतिभाग किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत सुबह अभिषेक, शांतिधारा और पूजन के साथ हुई। भक्तों ने जैनमुनि की संगीतमय पूजन की और इसके बाद विश्व शांति महायज्ञ का आयोजन किया गया। विश्व कल्याण और शांति के लिए हवन में आहुतियां दी गईं। इसके पश्चात जैनमुनि समवसरण में विराजमान होकर श्रद्धालुओं को अपनी दिव्य देशना प्रदान की। जैनमुनि ने कहा कि श्रद्धा के अभाव में धर्म की क्रिया कार्यकारी नहीं होती। जैसे सुगंधहीन पुष्प की कोई कीमत नहीं होती, उसी प्रकार श्रद्धा के बिना ज्ञान और चारित्र कार्यकारी नहीं होते।
महोत्सव के दौरान पिच्छिका परिवर्तन का मुख्य अनुष्ठान हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं को जैनमुनि को नई पीछी भेंट की। पीछी भेंट करने का अखिलेश जैन व निशा जैन को प्राप्त हुआ। जैनमुनि सुयोग सागर को पीछी भेंट डॉ. शैलेंद्र व कुसुम लता जैन ने की। जैनमुनि सुमित्र सागर महाराज को पीछी भेंट शैलेश जैन व मधु जैन ने की। पुरानी पीछी प्राप्त करने का सौभाग्य भी देश के विभिन्न शहरों से आए विशिष्ट परिवारों को मिला। निर्मल जैन, मयंक जैन व प्रियंक जैन, जैनमुनि सुयोग सागर की पीछी त्रिलोकचंद जैन व नीतू जैन (निवाई, राजस्थान)। मुकेश कुमार जैन व साधना जैन (चिरगांव, झांसी)।
पिच्छिका परिवर्तन के उपरांत एक भव्य रथ यात्रा और शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में श्रद्धालु भक्ति गीतों पर नाचते-झूमते हुए चल रहे थे। मार्ग में जगह-जगह द्वार-द्वार पर भगवान और गुरूजी की आरती की गई तथा गुरुदेव के पाद-प्रक्षालन किए गए। यात्रा का समापन एटा रोड स्थित शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में हुआ, जहां श्रीजी का अभिषेक और शांतिधारा संपन्न होने के बाद इस धार्मिक अनुष्ठान की पूर्णता हुई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।