{"_id":"6a733bf312a5f71bb702816f","slug":"video-house-collapsed-due-to-rain-in-firozabad-2026-08-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: बारिश ने छीनी छत, ताश के पत्तों की तरह ढह गया आशियाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: बारिश ने छीनी छत, ताश के पत्तों की तरह ढह गया आशियाना
फिरोजाबाद के थाना बसई मोहम्मदपुर क्षेत्र की ग्राम पंचायत सोफीपुर में बुधवार सुबह बारिश के कारण एक मकान भरभराकर गिर गया। राहत की बात यह रही कि हादसा होते ही परिवार के सदस्य समय रहते भागकर बाहर निकल आए, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। हालांकि, आशियाना गिरने से मलबे के नीचे दबकर लाखों रुपये का सामान पूरी तरह नष्ट हो गया। पीड़ित राजन सिंह ने बताया कि बीते कई दिनों से जारी बारिश के कारण उनका मकान सीलन की वजह से जर्जर हो चुका था। बुधवार को अचानक भरभराकर पूरी दीवार और छत गिर पड़ी। मेहनत से जोड़ी गई गृहस्थी मलबे के ढेर में तब्दील हो गई। घटना के तुरंत बाद स्थानीय प्रशासन को सूचना दी गई, लेकिन काफी देर बीत जाने के बाद भी कोई प्रशासनिक नुमाइंदा मौके पर सांत्वना देने तक नहीं पहुंचा, जिससे ग्रामीणों में रोष है। आर्थिक रूप से बेहद कमजोर राजन सिंह के सामने अब मासूम बच्चों को लेकर सिर छिपाने का बड़ा संकट खड़ा हो गया है। खुद के बल पर दोबारा मकान खड़ा करने की उनकी हैसियत नहीं है। बेघर हुए पीड़ित ने जिला प्रशासन और तहसील अधिकारियों से हाथ जोड़कर आर्थिक मदद और आवास योजना के तहत तुरंत राहत दिलाए जाने की गुहार लगाई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।