{"_id":"6a8aa00159a7d348d30cbc34","slug":"video-heavy-rain-in-firozabad-causes-waterlogging-at-many-places-2026-08-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: फिरोजाबाद में बदला माैसम, डेढ़ घंटे तक तेज बारिश; जलभराव से जनजीवन अस्त-व्यस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: फिरोजाबाद में बदला माैसम, डेढ़ घंटे तक तेज बारिश; जलभराव से जनजीवन अस्त-व्यस्त
फिरोजाबाद में रविवार को मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए रहे और करीब 11 बजे झमाझम बारिश शुरू हो गई। दोपहर 12:30 बजे तक करीब डेढ़ घंटे तक लगातार हुई बारिश ने नगर निगम के जल निकासी के दावों की पोल खोलकर रख दी। बारिश थमने के बाद भी दिनभर आसमान में बादल उमड़ते-घुमड़ते रहे। बारिश के कारण शहर के कई निचले और प्रमुख मोहल्लों में पानी भर गया, जिससे नालियों का गंदा पानी सड़कों पर बहने लगा। कई स्थानों पर पानी भर जाने से राहगीरों और वाहन चालकों को निकलने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। दोपहिया वाहन चालकों के वाहन पानी में बंद हो गए, वहीं कई इलाकों में दुकानों के अंदर तक पानी पहुंच गया। शहर के निचले इलाकों, मुख्य बाजारों और रिहाइशी मोहल्लों में सड़कों पर 1 से 2 फीट तक पानी जमा हो गया। जलभराव की वजह से सड़कों पर जाम लग गया और लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।