{"_id":"6aafa588c70543186f0385fd","slug":"video-teenager-shot-in-eye-during-clash-between-two-groups-in-etah-critically-injured-2026-09-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: पाइप लाइन बिछाने को लेकर दो पक्षों में संघर्ष, फायरिंग में किशोर की आंख में लगी गोली; गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: पाइप लाइन बिछाने को लेकर दो पक्षों में संघर्ष, फायरिंग में किशोर की आंख में लगी गोली; गंभीर घायल
एटा के जैथरा थाना क्षेत्र के गांव ढकपुरा में धान की सिंचाई के लिए पाइप लाइन बिछाने को लेकर रविवार शाम दो पक्षों में विवाद हो गया। पुलिस के समझाने के बाद मामला शांत हो गया, लेकिन देर रात दोनों पक्षों में फिर तनाव हो गया। आरोप है कि एक पक्ष ने कई राउंड फायरिंग कर दी। इस दौरान घर से बाहर आए 14 वर्षीय आशू पुत्र नरेंद्र की आंख में गोली लग गई। गंभीर हालत में उसे मेडिकल कॉलेज से सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। बताया गया कि अमित पुत्र हरिश्चंद्र ने अपने खेत में सिंचाई के लिए आरसी सेंटर से पाइप लाइन बिछाई थी। इसे लेकर जनडैल, सत्यराम, धीरज, मुरलीधर और ओमसरन समेत अन्य लोगों से रविवार शाम विवाद हुआ था। सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत करा दिया। आरोप है कि रात करीब 12:30 बजे दूसरा पक्ष दोबारा हथियारों के साथ पहुंचा और फायरिंग शुरू कर दी। गोलियों की आवाज सुनकर आशु घर से बाहर आया, तभी वह गोली की चपेट में आ गया। गोली आंख में लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे तत्काल वीरांगना अवंतीबाई मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए उसे सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। सीओ अलीगंज राजेश सिंह ने बताया कि पाइप लाइन बिछाने को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। पुलिस ने शाम को मौके पर पहुंचकर विवाद शांत करा दिया था। रात में फायरिंग के दौरान किशोर के घायल होने की सूचना मिली है। मामले की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।