{"_id":"6a71f53cdfb9fac7890b08d4","slug":"video-sp-state-president-shyam-lal-pal-lashed-out-at-bjp-government-2026-08-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO:'डबल इंजन सरकार ने युवाओं से छल और भगवान राम से चंदा चोरी की', सपा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल का बड़ा हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO:'डबल इंजन सरकार ने युवाओं से छल और भगवान राम से चंदा चोरी की', सपा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल का बड़ा हमला
समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल मंगलवार को जलेसर के ब्रजभूमि गेस्ट हाउस में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचे, जहां सपा कार्यकर्ताओं ने उनका 51 किलो की फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया। सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने की अपील की। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह सम्मेलन टिकट वितरण के लिए नहीं बल्कि चुनावी तैयारियों का जायजा लेने के लिए है। उन्होंने कहा कि टिकट मांगने वाले दर्जनों हैं, लेकिन प्रत्याशी कोई एक होगा, इसलिए कार्यकर्ताओं का एकमात्र लक्ष्य सपा को जीत दिलाना होना चाहिए। पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) के मजबूत होने से ही कार्यकर्ता और पार्टी मजबूत होंगे। श्यामलाल पाल ने भाजपा सरकार पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि 'डबल इंजन' सरकार को न तो राज्य का नौजवान माफ करेगा और न ही भगवान राम। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने पेपर लीक कराकर युवाओं को रोजगार से वंचित रखा है और चंदा चोरी कर भगवान राम के साथ भी छल किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।