{"_id":"6ac8996cb91e97f7c90d5e02","slug":"video-scramble-for-dap-fertilizer-in-sakit-etah-farmers-queue-up-from-5-am-for-400-bags-2026-10-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: एटा के सकीट में डीएपी खाद के लिए मची मारामारी, 400 बोरी के लिए सुबह 5 बजे से लगी किसानों की लंबी कतार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: एटा के सकीट में डीएपी खाद के लिए मची मारामारी, 400 बोरी के लिए सुबह 5 बजे से लगी किसानों की लंबी कतार
एटा के सकीट नगर में बनी बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति पर 400 बोरी डीएपी खाद आने की सूचना पर क्षेत्र के किसान सुबह 5 बजे से ही खाद लेने के लिए बड़ी संख्या में पहुंच गए सुबह से ही समिति पर किसानों की लंबी लाइन लग गई और अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
जानकारी के लिए बता दे दिन बृहस्पतिवार को सुबह से खाद का वितरण शुरू हुआ, लेकिन 400 बोरी खाद किसानों की संख्या के सामने कम पड़ गई खाद को लेकर कई बार किसान और सचिव के बीच तीखी नोक झोंक भी देखने को मिली समिति पर आए किसानों ने आरोप लगाया कि सचिव चेहरे देखकर ओर जुगाड वालों को खाद का वितरण कर रहे हैं अपने जान-पहचान वालों को पहले खाद दी जा रही है, जबकि सुबह से लाइन में लगे किसानों को नजरअंदाज किया जा रहा है किसानों ने यह भी आरोप लगाया कि खाद के साथ पोटाश की बोरी जबरन दी जा रही है एक बोरी पर 550 रुपये के बजाय सचिव द्वारा 650 रुपये वसूले जा रहे हैं इस बारे में किसानों ने रसीद मांगी तो उन्होंने कोई रसीद देने का जबाव नःही दिया
क्या कहना है किसानों का -
महिला किसान श्याम श्री ने बताया कि वह सुबह 5 बजे से ही अपने गांव नूरपुर से 5 किलोमीटर दूर चलकर समिति पर आई हैं शाम के 4 बज गए हैं, लेकिन अभी तक खाद नहीं मिली है उन्होंने बताया कि घर पर कोई नहीं रहता, उनके लड़के बाहर रहते हैं, इसलिए वह खुद खाद लेने आई हूं अब ऐसा लग रहा आज खाद नहीं मिल सकेगी
देवसिंह ने बताया कि डीएपी खाद के साथ सल्फर लेनी पड़ी है जिस पास 550 रुपये की जगह 650 लिए गए है जिसके रसीद मांगने पर रसीद देने से मना कर दिया है
समिति सचिव विनोद तोमर ने बताया कि समिति पर 400 बोरी खाद आई थी, जिसमें से करीब 300 बोरी का भुगतान हो चुका है। बची हुई बोरियों का वितरण अगले दिन किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।