Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Gold and Silver Prices Fall, Brides Opt for Heavier Jewellery; Demand for Bridal Lehengas Soars

यूपी: सोना-चांदी सस्ता हुआ तो दुल्हन के जेवर हुए भारी, पायल से करधनी तक बढ़ा वजन; जानें कितना है रेट

Sat, 28 Nov 2026 11:01 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Sat, 28 Nov 2026 11:01 AM IST
सार

सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट से आगरा में शादी की खरीदारी तेज हो गई है। दुल्हन के जेवरों में पायल 200-250 ग्राम और करधनी 500 ग्राम से एक किलो तक वजन की बनवाने के ऑर्डर मिल रहे हैं।
 

विज्ञापन
Gold and Silver Prices Fall, Brides Opt for Heavier Jewellery; Demand for Bridal Lehengas Soars
चांदी की पायल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

सोना-चांदी की कीमत घटने से दुल्हन के गहनों के वजन बढ़ गए। जेवरों की संख्या बढ़ने के साथ ऑर्डर भी खूब आ रहे हैं। स्थिति ये है कि सहालग में बंपर खरीदारी हो रही है। लहंगे, साड़ियां समेत अन्य कपड़ों की भी खूब बिक्री हो रही है। सबसे ज्यादा हैंडवर्क लहंगों की मांग है।
विज्ञापन


आगरा सराफा मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष बृजमोहन रैपुरिया ने बताया कि 27 नवंबर को 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने का भाव 1,27,500 रुपये रहा। गहने 18-20 कैरेट के अधिक बनते हैं। इनकी दाम और कम होते हैं। ऐसे में रानी हार, अंगूठी, चेन, कान के विभिन्न आइटम की मांग तेजी से बढ़ी है। इनको वजनदार बनवाने के ऑर्डर भी ज्यादा आ रहे हैं। ऐसे ही चांदी की कीमत कम होने से पायल, करधनी समेत अन्य चांदी के गिफ्ट आइटम का वजन भी बढ़ गया है।
विज्ञापन


27 नवंबर को एक किलो चांदी की कीमत 1.50 लाख रुपये रही। इससे दुल्हन की पायल का वजन सामान्य तौर पर 200-250 ग्राम तक बनवाने के ऑर्डर हैं। ऐसे ही करधनी में 500 ग्राम से एक किलो वजनी की ज्यादा मांग है। पिछले साल के मुकाबले इस बार 4-5 गुना ऑर्डर अधिक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आकर्षण के साथ टिकाऊ है हैंडवर्क लहंगे
साड़ी कारोबारी मोहित गोयल ने बताया कि सहालग चल रहे हैं और लहंगों की जबरदस्त मांग है। दुल्हन के साथ दोनों पक्षों की महिलाओं में लहंगे पहनने का चलन बढ़ने से कई तरह के आइटम बाजार में हैं। इसमें सबसे ज्यादा हैंडवर्क लहंगे हैं। इसमें हाथ से बुने हुए आकर्षक डिजाइन हैं। ये मशीन के मुकाबले ज्यादा टिकाऊ और सुंदर हैं। 8-20 हजार कीमत के लहंगों की सबसे ज्यादा बिक्री हो रही है। साड़ियों में सिल्क पैटर्न ज्यादा पसंद किया जा रहा है। इनमें कढ़ाई भी होती है। डेढ़ हजार से 5 हजार रुपये कीमत के ज्यादा ऑर्डर मिल रहे हैं।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed