{"_id":"6ab52d393dedfb0bb007969e","slug":"video-police-personnel-beat-up-shopkeeper-at-aliganj-2026-09-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: एटा में पुलिसकर्मियों ने दुकानदार को पीटा, बीच सड़क पर बरसाए डंडे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: एटा में पुलिसकर्मियों ने दुकानदार को पीटा, बीच सड़क पर बरसाए डंडे
एटा के अलीगंज में लोगों के झगड़े रोकने वाली पुलिस जब खुद गुंडागर्दी पर उतर आए, तो जनता क्या करे। ऐसा ही वाकया 22 सितंबर की रात अलीगंज के लोहारी दरवाजा क्षेत्र में हुआ। दुकान बंद कराने की बात पर मोबाइल कोबरा पर तैनात आरक्षी संदीप कुमार का दुकानदार से विवाद हो गया। आरोप है कि उसने साथी आरक्षियों को बुलाकर दुकानदार को पीटा। पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर एसएसपी ने पांच पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। सीओ अलीगंज राजेश सिंह ने बताया कि 22 सितंबर की रात कोबरा-3 मोबाइल पर आरक्षी संदीप कुमार की ड्यूटी थी। लोहारी दरवाजा में रात 10:30 बजे दुकान बंद कराने की बात पर उसका दुकानदार अलीम से कहासुनी और झड़प हो गई। इसके बाद संदीप कुमार ने साथी आरक्षियों विनीत मावी, मोहित तालान, अनमोल और दिवाकर सिंह को मौके पर बुला लिया। ये सभी सिविल ड्रेस में थे। सभी ने मिलकर दुकानदार को पीटना शुरू कर दिया। सार्वजनिक स्थान पर डंडे से पीटे जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे और लोग तरह-तरह की टिप्पणियां करने लगे। मामले का संज्ञान लेते हुए एसएसपी डॉ. इलामारन जी. ने बृहस्पतिवार को पांचों आरक्षियों को निलंबित कर दिया। सीओ ने बताया कि निलंबित आरक्षियों की विभागीय जांच कराई जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।