Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Etah News
›
Four people were critically injured in a head-on collision between two motorcycles near Angadpur village on the Etah road late Wednesday night.
{"_id":"6afe6eeec2810bd342082a0a","slug":"video-four-people-were-critically-injured-in-a-head-on-collision-between-two-motorcycles-near-angadpur-village-on-the-etah-road-late-wednesday-night-2026-11-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: एटा मार्ग पर ग्राम अंगदपुर के समीप बुधवार को देर रात आमने-सामने दो बाइकों की भिड़ंत में चार गंभीर रूप से घायल हो गए।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: एटा मार्ग पर ग्राम अंगदपुर के समीप बुधवार को देर रात आमने-सामने दो बाइकों की भिड़ंत में चार गंभीर रूप से घायल हो गए।
एटा। सकीट-नवोदय एटा मार्ग पर ग्राम अंगदपुर के समीप बुधवार को देर रात आमने-सामने दो बाइकों की भिड़ंत में में महिला सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पीआरवी 112 पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को सीएचसी पर भर्ती कराया।
स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार थाना रिजोर क्षेत्र के ग्राम सेनाकला निवासी घायल सोनपाल पुत्र महाराज सिंह ने बताया कि उनकी मौसी मीरा देवी पत्नी यशोदानंद जनपद मैनपुरी के थाना कुरावली क्षेत्र के ग्राम सुजरई से आज घर आई थीं। आज ग्राम सेनाकला से ग्राम कवार में शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। अभी वह ग्राम अंगदपुर के समीप पहुंचे ही थे कि एटा की तरफ से तेज रफ्तार आ रही बाइक टकरा गई। वहीं दूसरी बाइक सवारों की पहचान जनपद मैनपुरी के थाना औंछा क्षेत्र के ग्राम ईसाई गोपालपुर निवासी दुष्यंत पुत्र रुकंपाल सिंह और कमलेश पुत्र नरेश सिंह के रूप में हुई। स्थानीय लोगों ने बताया दोनों बाइकों की भिड़ंत में चार लोग बाइक से सड़क पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाईकों के परखचे उड़ गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पीआरवी 112 पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी पर भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार चल रहा है। जिसमें दो लोगों की गंभीर हालत देखते हुए मीरा देवी और सोनू को एंबुलेंस की सहायता से मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। थाना प्रभारी मधु दुबे ने बताया कि दो बाइकों के आमने-सामने टकराने की सूचना मिली थी। मौके पर पुलिस को भेजा गया और सभी घायलों को सीएचसी पर भर्ती कराया गया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।