{"_id":"6ad9d4e3171bcc4f370c56aa","slug":"video-feet-danced-to-the-rhythmic-clatter-of-dandiya-sticks-with-women-adorned-in-colorful-attire-2026-10-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: डांडिया की खनक पर थिरके कदम, रंग-बिरंगे परिधानों में सजीं महिलाएं।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: डांडिया की खनक पर थिरके कदम, रंग-बिरंगे परिधानों में सजीं महिलाएं।
एटा। कहीं डांडिया की खनक तो कहीं संगीत की मधुर धुन पर थिरकते कदम। रंग-बिरंगे परिधानों में सजी महिलाओं और बच्चियों के उत्साह ने बुधवार शाम ठंडी सड़क स्थित ग्रीन गार्डन में आयोजित डांडिया महोत्सव को यादगार बना दिया। गंगा ज्योति सेवा संस्थान की ओर से आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने पारंपरिक अंदाज में नृत्य कर समां बांध दिया। देर रात तक चले कार्यक्रम में उत्साह और उमंग का माहौल बना रहा।
महोत्सव में महिलाओं ने आकर्षक परिधानों और पारंपरिक आभूषणों के साथ शिरकत की। डांडिया की धुन बजते ही प्रतिभागियों के कदम थिरकने लगे। किसी ने अपने नृत्य से दर्शकों का ध्यान खींचा तो किसी ने साथियों के साथ शानदार कदमताल कर माहौल को खुशनुमा बना दिया। आयोजक प्रेमलता डेविड ने कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने और सांस्कृतिक परंपराओं से जुड़ने का अवसर दिया। महोत्सव में शामिल प्रतिभागियों ने भी पूरे उत्साह के साथ आयोजन में सहभागिता की। इस मौके पर महिला आयोग की सदस्य रेनू गौड़, राजकुमारी सीमा वार्ष्णेय, बृजबाला, रेखा गुप्ता, अनु रायजादा , सुमन लता, मानवी, डोली सक्सेना, प्रतिभा यादव, सोना खेवानी, अलका गुप्ता, आरती शर्मा, करीना गुप्ता, पूनम, ऊर्जा सक्सेना, रिचा यादव, श्रुति चौहान और प्रिया सहित अन्य महिलाएं मौजूद रहीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।