Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Deoria News
›
Due to the decrease in water level and the closure of the government boat, there was a scramble to board the private boat, causing trouble.
{"_id":"6a92ecc74d4ab45975025f10","slug":"video-due-to-the-decrease-in-water-level-and-the-closure-of-the-government-boat-there-was-a-scramble-to-board-the-private-boat-causing-trouble-2026-08-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"जलस्तर घटने और सरकारी नाव बंद होने कारण प्राइवेट नाव पर चढ़ने को मारामारी, सांसत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जलस्तर घटने और सरकारी नाव बंद होने कारण प्राइवेट नाव पर चढ़ने को मारामारी, सांसत
सरयू नदी का जलस्तर कम होने के साथ ही परसियां-विशुनपुर देवार में लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। नदी का पानी घटने और सरयू तट से संचालित सरकारी नावों का संचालन बंद होने के कारण लोग खतरा मोल लेकर प्राइवेट नाव से आवागमन कर रहे हैं। शनिवार की सुबह सरयू पार नदी तट पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। नदी किनारे एक प्राइवेट नाव होने के कारण उसमें चढ़ने के लिये मारामारी होने लगी। किसी तरह मामला शांत हुआ। लोगों ने सरकारी नाव चलवाने की मांग किया है।
क्षेत्र के परसियां-विशुनपुर देवार के अलावा मऊ, आजमगढ़, बलियां आदि जनपद के लोग जरूरत के कार्यों से सरयू नदी के रास्ते नाव से आवाजाही करते हैं। जलस्तर बढ़ने और खतरा देखते हुए प्रशासन ने सरकारी नाव से संचलन बंद करा दिया। जिससे लोग लंबी दूरी तय करते हुए आवाजाही करते हैं। वहीं कुछ लोग जान जोखिम में डाल प्राइवेट नाव से आवाजाही कर रहे हैं। शनिवार को जलस्तर कम होने के कारण नदी घाट पर लोगों की भीड़ जुट गई। नदी तट पर एक ही नाव होने के कारण उसमें सवार होने के लिए लोगों में मारामारी की स्थिति बन गई थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।