फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Villagers distressed as power remains out for 20 days following 63 kVA transformer burnout.

Deoria News: 20 दिन से बिजली गुल, 63 केवीए ट्रांसफार्मर जलने से ग्रामीण परेशान

Sun, 30 Aug 2026 12:01 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
Villagers distressed as power remains out for 20 days following 63 kVA transformer burnout.
भटनी। क्षेत्र के बभनी पांडेय गांव में करीब 20 दिनों से विद्युत आपूर्ति ठप है। गांव में लगा 63 केवीए का ट्रांसफार्मर जल जाने के कारण यह समस्या उत्पन्न हुई है। लंबे समय से बिजली नहीं मिलने से ग्रामीणों में आक्रोश है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार भटनी विकास खंड के बभनी पांडेय गांव में लगा 63 केवीए का ट्रांसफार्मर करीब 20 दिनों से फूंक गया है। ग्रामीणों ने टोल फ्री नंबर पर शिकायत के बाद जिम्मेदारों से ट्रांसफार्मर बदलवाने की लगातार मांग कर रहे है। बिजली न होने से उमसभरी गर्मी में लोग परेशान है। बिजली न रहने से बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। गांव निवासी बृजभूषण पांडेय ने बताया कि ट्रांसफार्मर जलने की सूचना विद्युत निगम के शिकायत पोर्टल पर दर्ज कराई जा चुकी है। साथ ही समस्या को स्थानीय विधायक को भी अवगत कराया गया है। इसके बावजूद अब तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है। ग्रामीणों ने विद्युत निगम के अधिकारियों से जल्द नया ट्रांसफार्मर लगाकर बिजली आपूर्ति बहाल कराने की मांग की है। अवर अभियंता खुखुंदू सोनू प्रसाद ने बताया कि मामले की जानकारी कर जल्द समस्या समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed