{"_id":"6a9325567be9ce20e107923c","slug":"main-power-supply-disrupted-twice-in-the-kasya-division-supply-to-two-electrical-substations-halted-deoria-news-c-208-1-deo1026-190407-2026-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: कसया डिवीजन से दो बार बाधित हुई मेन आपूर्ति, दो विद्युत उपकेंद्रों की सप्लाई हुई ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: कसया डिवीजन से दो बार बाधित हुई मेन आपूर्ति, दो विद्युत उपकेंद्रों की सप्लाई हुई ठप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देसही देवरिया। बारिश और हवा की चलते कसया डिवीजन से शनिवार को दो बार बिजली आपूर्ति बाधित हुई। इसकी वजह से दोनों उपकेंद्रों के उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
कुशीनगर के कसया डिवीजन से आने वाली बिजली आपूर्ति शुक्रवार की रात को दस बार कटी। उमस भरी गर्मी में लोग बेहाल हो उठे। वहीं, शनिवार को हल्की बारिश और हवा की वजह से कसया डिवीजन से मेन आपूर्ति दिन में दो बार बाधित हुई। इसकी वजह से इमिलिया और पांडेयचक विद्युत उपकेंद्रों के उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। बिजली से चलने वाले लघु उद्योग भी प्रभावित रहे। उधर, बलटिकरा चौराहा पर बिजली का पोल टूटने से रात भर सप्लाई बाधित रही। शनिवार को दूसरा पोल लगाकर देर शाम सप्लाई बहाल की गई।
क्षेत्र में कहीं कोई लोकल फाल्ट नहीं था। हवा और बारिश की वजह से कसया से मेन आपूर्ति बाधित हुई थी। सप्लाई अब चल रही है। हालांकि ओवरलोड अभी बना हुआ है।
-- इरफानुल्लाह अंसारी, अवर अभियंता इमिलिया।