फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   LED light stick worth 12,000 found unclaimed at the station.

Deoria News: स्टेशन पर लावारिस मिला 12 हजार का एलईडी लाइट स्टिक

Sat, 29 Aug 2026 11:59 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
LED light stick worth 12,000 found unclaimed at the station.
देवरिया। रेलवे स्टेशन पर आपराधिक निगरानी के दौरान रेलवे सुरक्षा बल को शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे एक लावारिस पैकेट मिला। पैकेट खोलने पर उसमें करीब साढ़े तीन फीट लंबा सफेद और काले रंग का एलईडी लाइट स्टिक मिला। इसकी अनुमानित कीमत करीब 12 हजार रुपये आंकी गई है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक रेलवे सुरक्षा बल अमरनाथ स्टाफ के साथ स्टेशन पर निगरानी कर रहे थे। प्लेटफार्म नंबर 2/3 के पूर्वी एफओबी के प्रवेश द्वार के पास उत्तर तरफ काले रंग का चेन बंद पैकेट दिखाई दिया। आसपास के लोगों से पूछताछ की गई और अनाउंसमेंट भी कराया गया लेकिन कोई दावेदार सामने नहीं आया। गवाहों की मौजूदगी में पैकेट खोला गया तो उसमें एलईडी लाइट स्टिक मिला। रेलवे सुरक्षा बल ने इसे कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई के लिए पोस्ट कार्यालय में जमा करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed