{"_id":"694be97fb874775b410a5423","slug":"video-three-accused-arrested-in-connection-with-bombing-and-attempted-murder-case-in-chandauli-2025-12-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"चंदौली में धमाका कर हत्या के प्रयास मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंदौली में धमाका कर हत्या के प्रयास मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, VIDEO
चंदौली के बलुआ पुलिस ने धमाका कर हत्या के प्रयास के मामले में वांछित तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक स्कॉर्पियो वाहन और विस्फोटक उपकरण बरामद किया है।
बलुआ थाना क्षेत्र के मोहरगंज गांव में खश्बू किन्नर का मकान 21 दिसंबर की आधी रात को कुछ लोगों ने विस्फोट कर गिरा दिया। जिसके बाद खश्बू ने चार लोगों पर नामजद मुकदमा दर्ज कराया था। वहीं तीन आरोपियों को मंगलवार को गिरफ्तार किया गया। थानाध्यक्ष अतुल कुमार ने बताया कि वांछित अभियुक्त मनोज कुमार (52), विशाल उर्फ शालू (30) निवासी ग्राम सराय थाना बलुआ और मनीष (30 वर्ष) निवासी ग्राम गोबरक्षा थाना भगवानपुर, जनपद कैमूर (बिहार) को ग्राम तिरगांवां के पास से गिरफ्तार किया गया। बताया कि अभियुक्त विशाल उर्फ शालू के विरुद्ध थाना बलुआ में पहले से कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। वहीं मनोज कुमार और मनीष के विरुद्ध भी संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत है। विधिक कार्रवाई की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।