{"_id":"692ac42bba038016ee0eb4bb","slug":"video-water-crisis-deepens-in-chitransh-nagar-area-in-budaun-2025-11-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"Budaun News: शहर के चित्रांश नगर में पानी संकट गहराया, मोहल्लावासियों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: शहर के चित्रांश नगर में पानी संकट गहराया, मोहल्लावासियों ने किया प्रदर्शन
बदायूं नगर पालिका परिषद के मोहल्ला चित्रांश नगर में पेयजल संकट गहराता जा रहा है। इलाके में लगी पानी की टंकी खराब होने के कारण 3000 से अधिक की आबादी पानी को तरस रही है। स्थिति यह है कि न पीने का पानी उपलब्ध है, न खाना बनाने के लिए और न ही दैनिक उपयोग के लिए पानी मिल पा रहा है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि संकट गहराने के बावजूद नगर पालिका परिषद की ओर से केवल एक पानी का टैंकर भेजा गया, वह भी दो दिन बाद। इससे भीषण किल्लत झेल रहे मोहल्लावासियों में भारी आक्रोश फैल गया। आम जनता शनिवार को सुबह चार बजे से खाली बर्तनों के साथ पानी लेने के लिए टैंकर के पास लाइन में खड़ी रही, लेकिन टैंकर एक बूंद भी पानी नहीं दे सका। इससे क्षुब्ध चित्रांश नगर के लोगों ने टैंकर के आगे बैठकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस दौरान नगर पालिका परिषद खिलाफ जोरदार नारेबाजी भी की गई। स्थानीय लोगों ने चेतावनी देते हुए कहा अगर हमारी फरियाद नहीं सुनी गई तो हम मजबूर होकर जिलाधिकारी कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन करेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।