फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   For now, security-related work will be carried out at seven locations.

Budaun News: फिलहाल सात स्थानों पर होंगे सुरक्षा के कार्य

Tue, 27 Oct 2026 02:22 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Tue, 27 Oct 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
For now, security-related work will be carried out at seven locations.
बदायूं। जिले में सड़क हादसों पर अंकुश लगाने और प्रमुख मार्गों पर यातायात व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए पीडब्ल्यूडी की ओर से फिलहाल सात स्थानों पर सड़क सुरक्षा के कार्य कराए जाएंगे। कुछ स्थानों पर रोड साइनेज और ड्रेनेज से जुड़े कार्य भी प्रस्तावित हैं। इसके लिए 50 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। दातागंज और शेखूपुर क्षेत्रों के अंतर्गत आने वाले विभिन्न मार्गों पर कार्य कराए जाने हैं। दातागंज क्षेत्र में मुरादाबाद-फर्रुखाबाद मार्ग (राज्य मार्ग संख्या-43) पर राजकीय पॉलीटेक्निक अलापुर के पास सड़क सुरक्षा के इंतजाम किए जाएंगे।
विज्ञापन

इसके अलावा दातागंज-उसहैत मार्ग पर एथनॉल प्लांट के नजदीक और ग्राम सैजनी के पास भी काम प्रस्तावित है। इसी तरह उसहैत के निकट सोत नदी सेतु के पहुंच मार्ग पर भी सड़क सुरक्षा से जुड़े कार्य कराए जाएंगे। शेखूपुर विधानसभा क्षेत्र में बदायूं-ककराला-उसहैत मार्ग पर नौगवां, नसीरनगर और दिवोनी-असगुना चौराहे के पास सुरक्षा संबंधी काम होंगे। मुरादाबाद-फर्रुखाबाद मार्ग के सखानू आबादी वाले हिस्से और बदायूं-कादरचौक-गंगपुर कादरगंज मार्ग पर नसरुल्लापुर कट के नजदीक भी सड़क सुरक्षा के इंतजाम किए जाने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed