{"_id":"6adfbef4fd761fa15401b571","slug":"folic-acid-deficiency-in-mothers-is-causing-illness-in-newborns-badaun-news-c-123-1-sbly1001-176317-2026-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: माताओं में फोलिक एसिड की कमी नवजात को बना रही बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: माताओं में फोलिक एसिड की कमी नवजात को बना रही बीमार
Tue, 27 Oct 2026 02:28 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Tue, 27 Oct 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
बदायूं। गर्भावस्था के दौरान महिलाओं के शरीर में पोषक तत्वों की कमी गर्भस्थ शिशु के विकास पर असर डाल सकती है। खासकर फोलिक एसिड (विटामिन बी-9) की कमी से बच्चे में जन्मजात विकृतियों का खतरा बढ़ जाता है।
जिला अस्पताल में अभी बाल रोग विभाग में 250 के करीब बच्चे दवाएं लेने आ रहे हैं। अधिकतर में सर्दी की शिकायत है। इनमें पिछले सप्ताह फोलिक एसिड (विटामिन बी-9) की कमी से ग्रस्त दो ऐसे बच्चे आए थे। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. कप्तान सिंह का कहना है कि फोलिक एसिड गर्भस्थ शिशु के मस्तिष्क और रीढ़ की हड्डी के शुरुआती विकास के लिए महत्वपूर्ण होता है। गर्भावस्था के शुरुआती दिनों में इसकी कमी से न्यूरल ट्यूब डिफेक्ट जैसी गंभीर जन्मजात समस्याओं का जोखिम बढ़ सकता है। इसलिए गर्भधारण की योजना बना रही महिलाओं और गर्भवती महिलाओं के लिए पर्याप्त फोलिक एसिड लेना महत्वपूर्ण है।