{"_id":"6adfba3ce1c0155f3b08f71c","slug":"woman-dies-under-suspicious-circumstances-her-family-alleges-she-was-beaten-and-then-hanged-badaun-news-c-123-1-bdn1038-176310-2026-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, मायके पक्ष का पीटकर फंदे से लटकाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, मायके पक्ष का पीटकर फंदे से लटकाने का आरोप
Tue, 27 Oct 2026 02:08 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Tue, 27 Oct 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
यासमीन फाइल फोटो
- फोटो : samvad
बदायूं। सदर कोतवाली क्षेत्र के पुराना बाजार बड़ी सराय मोहल्ले में 30 वर्षीय महिला यासमीन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। रविवार को महिला का शव उसके कमरे में पंखे से फंदे से लटका मिला। परिजन उसको जिला अस्पताल लेकर गए, जहां चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया। मायके पक्ष ने पति और ससुराल पक्ष पर पीटने के बाद फंदे से लटकाने का आरोप लगाया है।
इस्लामनगर कस्बे के मोहल्ला कुम्हारान निवासी महिला के भाई छुट्टन ने बताया कि उनकी बहन यासमीन की शादी करीब 18 साल पहले सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बड़ी सराय निवासी असलम के साथ हुई थी। उनके दो बेटे है। उन्होंने आरोप लगाया है कि बहन के पति असलम शराब पीने और जुआ खेलने का आदी है। वह आए दिन बहन यासमीन के साथ मारपीट कर अतिरिक्त दहेज की भी मांग करता था।
आरोप है कि कई बार समझौता कर रुपये दिए भी गए। 23 अक्तूबर को भी देवर की शादी के लिए बहन ने पति से रुपये मांगे थे, इस पर उसके साथ मारपीट की। असलम का मोहल्ले की एक महिला से प्रेम-प्रसंग होने और 23 अक्तूबर को भाई की शादी में उसको भी ले जाने का आरोप लगाया है। यासमीन ने इसका विरोध किया था, जिसके बाद विवाद और बढ़ गया था। रविवार को किसी बात को लेकर दोबारा कहासुनी हुई। इसके बाद ससुराल पक्ष ने उसको पीटकर फंदे से लटका दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
--
शव को अपने साथ ले जाने को दोनों पक्षों में हुई झड़प
पोस्टमॉर्टम हाउस पर महिला के शव का पोस्टमॉर्टम होने के बाद उसे ले जाने के लिए मायके पक्ष और ससुराल पक्ष में झड़प हो गई। मायके पक्ष महिला के शव को अपने साथ ले जाने की जिद पर अड़े थे, वहीं ससुराल पक्ष के लोग भी महिला के शव को अपने साथ ले जाने की बात कह रहे थे। इसको लेकर ही दोनों में झड़प हो रही थी।
-- -
-- -- -- -
महिला के शव का पोस्टमॉर्टम पैनल से कराया गया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में महिला की मौत का कारण हैंगिंग आया है। थाने पर अभी कोई शिकायती पत्र नहीं मिला है। शिकायती पत्र मिलने पर जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
सुमेध मिलिंद जाधव, सीओ सिटी