{"_id":"6adc88e6049890c51903215a","slug":"video-two-bulls-clashed-on-the-road-in-budaun-2026-10-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"बदायूं: सड़क पर भिड़े दो सांड़, 20 मिनट तक थमा रहा यातायात; देखें वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदायूं: सड़क पर भिड़े दो सांड़, 20 मिनट तक थमा रहा यातायात; देखें वीडियो
Mukesh Kumar
Updated Sat, 24 Oct 2026 04:01 PM IST
Link Copied
बदायूं शहर के लालपुल पर राजकीय पशु अस्पताल के सामने शनिवार सुबह करीब आठ बजे सड़क पर दो सांड़ भिड़ गए। दोनों के बीच करीब 20 मिनट तक लड़ाई चलती रही। इससे सड़क पर जाम लग गया। राहगीरों को निकलने में परेशानी का सामना करना पड़ा। दुकानदारों ने सांड़ों पर पानी डालकर उन्हें अलग करने की कोशिश की। काफी मशक्कत के बाद सांड़ वहां से हटे। करीब 20 मिनट के बाद आवागमन सामान्य हो सका। इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है। इस दौरान वहां से गुजर रहे लोगों में अफरा-तफरी की स्थिति रही। राहगीर उमेश, सोहन का कहना है कि सड़क पर आवारा पशुओं के घूमने और आपस में भिड़ने से राहगीरों के लिए खतरा पैदा हो गया है। ऐसे में पशुपालन विभाग को आवारा पशुओं को पकड़ने और उन्हें सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने के लिए प्रभावी कदम उठाने चाहिए, ताकि इस तरह की घटनाओं से यातायात बाधित न हो और किसी राहगीर को चोट न पहुंचे। इधर, नगर पालिका के ईओ विनय कुमार मणि त्रिपाठी ने बताया कि सड़कों पर घूम रहे गोवंशों को पकड़ने के लिए जल्द अभियान चलाया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।