{"_id":"6ad300268e3546c66a084410","slug":"video-durga-puja-festival-begins-at-birua-badi-temple-budaun-2026-10-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"बदायूं: बिरुआ बाड़ी मंदिर में दुर्गा पूजा महोत्सव का शुभारंभ, पहले दिन हुई माता की चौकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदायूं: बिरुआ बाड़ी मंदिर में दुर्गा पूजा महोत्सव का शुभारंभ, पहले दिन हुई माता की चौकी
Mukesh Kumar
Updated Sat, 17 Oct 2026 10:27 AM IST
Link Copied
बदायूं के गीता भवन बिरुआ बाड़ी मंदिर में शुक्रवार को मां दुर्गा पूजा महोत्सव का शुभारंभ हुआ। मां दुर्गा पूजा युवा कमेटी, बदायूं की ओर से आयोजित महोत्सव के पहले दिन माता रानी की चौकी का आयोजन किया गया। इस दौरान भजन गायक रवि अरोड़ा की प्रस्तुति ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। उनके भजन ‘मैया जब नवरात्र में धरती पर आती है, किसको क्या है देना, सोचकर आती है’ ने समां बांध दिया। भजनों और माता रानी की आराधना से मंदिर परिसर भक्तिमय हो गया। माता की चौकी में रवि अरोड़ा सहित अन्य भजन गायकों ने माता रानी की महिमा का गुणगान किया। श्रद्धालुओं ने भजनों का आनंद लिया। इस धार्मिक आयोजन में श्रद्धालु भक्ति भाव से शामिल हुए। महोत्सव में बदायूं निवासी कुलदीप धींगरा, वीरेंद्र मोहन बत्ता और राजेंद्र गिरोत्रा अपनी अपनी प्रस्तुति दी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।