{"_id":"694bfbc6b294f363df050840","slug":"video-diwali-like-celebration-was-held-at-the-bjp-office-budaun-on-atal-bihari-vajpayee-birth-anniversary-2025-12-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"Budaun News: अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती की पूर्व संध्या पर भाजपा कार्यालय में मनाया गया दीपोत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती की पूर्व संध्या पर भाजपा कार्यालय में मनाया गया दीपोत्सव
भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति में अटल जन्मशताब्दी वर्ष के अंतर्गत उनकी जयंती की पूर्व संध्या पर बदायूं के भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी ने देश को सादगी, ईमानदारी और सशक्त नेतृत्व की पहचान दी। उन्होंने सदैव आम आदमी की चिंता को सर्वोपरि रखा और अपने नेतृत्व में देश को विकास की नई दिशा प्रदान की। जिलाध्यक्ष ने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र की भाजपा सरकार अटल जी के सपनों को साकार करने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। कहा अटल के बताए मार्ग पर चलते हुए सुशासन, पारदर्शिता और विकास को अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। दीपोत्सव कार्यक्रम में हरप्रसाद सिंह पटेल, अशोक भारतीय, बुद्धपाल सिंह, राणा प्रताप सिंह, दीपमाला गोयल, एमपी सिंह राजपूत, डॉ. अरुण प्रकाश, मनोज मशीह, ग्रीशपाल सिसौदिया, नीतू मिश्रा, अनुभव उपाध्याय सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।