{"_id":"69d256e7abd35591ce01c209","slug":"video-congress-leaders-pay-tribute-to-babu-jagjivan-ram-in-budaun-2026-04-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"Budaun: जयंती पर बाबू जगजीवन राम को किया याद, कांग्रेस के नेताओं ने दी श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun: जयंती पर बाबू जगजीवन राम को किया याद, कांग्रेस के नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
बदायूं के परशुराम चौक पर जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह के नेतृत्व में देश के प्रथम उप प्रधानमंत्री बाबू जगजीवन राम की 119 वीं जयंती पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। पूर्व जिलाध्यक्ष ने कहा कि बाबू जगजीवन राम ने अपने राजनीतिक जीवन का आगाज कोलकाता से ही किया था। कोलकाता आने के छह महीने के भीतर ही उन्होंने विशाल मजदूर रैली का आयोजन किया। गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुन्नालाल सागर ने कहा कि जब अंग्रेज फूट डालो राज करो नीति अपनाते हुए दलितों को सामूहिक धर्म परिवर्तन करने पर मजबूर कर रहे थे, तब बाबूजी ने इसे रोका था। जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सुनीता सुनीता सिंह ने कहा कि बाबू जगजीवन राम अपनी कार्यशैली से बापू महात्मा गांधी के बहुत नजदीक पहुंच चुके थे और निरंतर उन्होंने देश के स्वतंत्रता संग्राम में हिस्सा लिया। गोष्ठी में रईस अहमद,आसमां वी, श्रीमती नूर सबा, हसन खान शराफत अली, रामप्रकाश, जितेंद्र कुमार,श्याम कुमार, रविंद्र सिंह प्रेमपाल आदि कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।