{"_id":"6abe30327372fffe5f0aecc7","slug":"erosion-threatens-veer-sahay-nagla-village-in-budaun-2026-10-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"बदायूं: वीर सहाय नगला गांव पर कटान का खतरा, ग्रामीणों ने की बचाव कार्य शुरू कराने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदायूं: वीर सहाय नगला गांव पर कटान का खतरा, ग्रामीणों ने की बचाव कार्य शुरू कराने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Published by: Mukesh Kumar
Updated Thu, 01 Oct 2026 03:34 PM IST
Link Copied
बदायूं के सहसवान तहसील क्षेत्र के वीर सहाय नगला गांव में गंगा नदी की कटान ने ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है। गंगा अब कटान करते हुए आबादी के नजदीक पहुंच गई है। नदी की धारा लगातार जमीन काट रही है। इससे गांव के एक पक्के मकान पर भी कटान का खतरा मंडरा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि अगर कटान इसी तरह जारी रहा तो आने वाले दिनों में आबादी को भी नुकसान हो सकता है। ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को धरना प्रदर्शन कर बचाव कार्य शुरू कराने की मांग उठाई।
ग्रामीण कुंवरपाल, चरन सिंह, वीरपाल के मुताबिक गंगा नदी का जलस्तर और धारा में बदलाव होने के बाद वीर सहाय नगला की ओर कटान तेजी से बढ़ी है। खेतों की जमीन कटकर नदी में समा रही है। अब गंगा नदी गांव के काफी करीब पहुंच चुकी है। पक्का मकान कटान के मुहाने पर होने से परिवार के लोगों में दहशत है। ग्रामीणों को आशंका है कि कटान नहीं रुका तो मकान को खाली करने की नौबत आ सकती है।
ग्रामीणों ने बाढ़ खंड विभाग पर समय रहते बचाव कार्य नहीं कराने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि कटान की स्थिति लगातार गंभीर होती जा रही है, लेकिन विभाग की ओर से स्थायी बचाव के लिए पर्याप्त काम नहीं कराया गया। ग्रामीणों ने प्रशासन से मौके पर टीम भेजकर कटान की स्थिति का जायजा लेने और तत्काल बचाव कार्य शुरू कराने की मांग की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।