{"_id":"687dd9053d6a3f44d30b0f81","slug":"video-bijnor-kanwariyas-vehicle-hits-high-voltage-line-in-chandak-transformer-catches-fire-2025-07-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"चंदक: हाई वोल्टेज लाइन से टकराया कांवड़ियों का वाहन, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंदक: हाई वोल्टेज लाइन से टकराया कांवड़ियों का वाहन, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग
हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रहे कांवड़ियों की यात्रा सोमवार को उस समय हड़कंप में बदल गई जब बिजनौर जनपद के चंदक में उनका वाहन हाई वोल्टेज लाइन से टकरा गया। हादसा सुबह करीब 10 बजे चंदक बिजली घर के सामने हुआ।
टक्कर इतनी ज़ोरदार थी कि ट्रांसफार्मर और विद्युत पोल बिजनौर-हरिद्वार मुख्य मार्ग पर आ गिरे। इससे पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और बिजली आपूर्ति भी बाधित हो गई।
आग की लपटों में घिरा रहा ट्रांसफार्मर
चूंकि विद्युत आपूर्ति चालू थी, इसलिए टक्कर के बाद ट्रांसफार्मर में आग लग गई। आग की तेज लपटों के कारण काफी देर तक कोई पास तक नहीं जा सका। आसपास मौजूद लोगों ने भागकर किसी तरह अपनी जान बचाई।
30 से अधिक कांवड़िए थे वाहन में सवार
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वाहन में करीब 30 से अधिक शिवभक्त सवार थे। गनीमत रही कि कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई, लेकिन यह हादसा एक बड़ा खतरा साबित हो सकता था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।