{"_id":"694427c99635bf8dec065ee9","slug":"video-police-stopped-congress-workers-going-to-gherao-bjp-office-35-were-detained-2025-12-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"भाजपा दफ्तर घेरने जा रहे कांग्रेसियों को पुलिस ने रोका, 35 हिरासत में; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा दफ्तर घेरने जा रहे कांग्रेसियों को पुलिस ने रोका, 35 हिरासत में; VIDEO
नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और नेता विपक्ष राहुल गांधी को ईडी के लगातार परेशान करने का आरोप लगाते हुए बृहस्पतिवार को कांग्रेसी सड़क पर उतर आए। भाजपा कार्यालय घेरने जा रहे कांग्रेसियों को पुलिस ने रोककर हिरासत में ले लिया। करीब तीन घंटे बाद सभी को छोड़ दिया। इस दौरान जोरदार नारेबाजी के साथ पुलिस से नोकझोंक भी हुई।
कोआर्डिनेटर दयाशंकर पांडेय और जिलाध्यक्ष वसीम अंसारी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता बृहस्पतिवार को दोपहर ज्ञानपुर ब्लॉक के जोरई स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भाजपा कार्यालय का घेराव करने के लिए आगे बढ़े। कार्यालय से कुछ दूर पर पुलिस ने सभी को रोक लिया। करीब 35 से अधिक कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर ज्ञानपुर कोतवाली लाई। तीन घंटे बाद सभी कार्यकर्ताओं को रिहा कर दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि नेशनल हेराल्ड मामले में दिल्ली न्यायालय के फैसले ने यह सिद्ध कर दिया है कि सत्य को दबाया नहीं जा सकता। भाजपा लगातार षड्यंत्र के तहत कांग्रेस नेतृत्व को बदनाम करने का प्रयास कर रही है, लेकिन न्यायपालिका ने उनके झूठ का पर्दाफाश कर दिया है। कांग्रेस कार्यकर्ता न कभी डरे हैं और न डरेंगे, हम संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए सड़क से सदन तक संघर्ष जारी रखेंगे। इस मौके पर डॉ. राजेंद्र कुमार दूबे, दीनानाथ दुबे, राजेश्वर दुबे, त्रिलोकी नाथ बिंद, सुबुकतगीन अंसारी, राजेंद्र प्रसाद मौर्य, शिवपूजन मिश्रा, अवधेश पाठक, मनोज गौतम, नाजिम अली, शमशीर अहमद, सुरेश चौहान, महेश चंद्र मिश्रा, राजाराम दुबे आदि रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।